Monday, 26 January 2015

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना, 25 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी कुर्बानी का ही परिणाम है कि आज हम सब आजाद हैं। हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। मिल-जुलकर आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शान्ति राज्य में बनाये रखना है। शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब पुनः स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को याद करते हैं। उन्हें शत-शत नमन करते हैं और यह प्रण करते हैं कि हर मूल्य पर देश की आजादी, एकता एवं अखण्डता को बनाये रखेंगे। विश्वास एवं सौहार्द्र का पुल बनायेंगे। सब मिलकर देश के गौरव को बढ़ायेंगे।

सभी तबके के गरीबों को हम एक जाति मानकर चलते हैं:- मुख्यमंत्री

पटना, 24 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज श्रीकृष्ण स्मारक भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के 91वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि स्व0 कर्पूरी ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री रहे, जननायक हैं। उन्होंने बताया था कि बिहार किसी एक जाति का नहीं है, यहाॅ पर अस्सी प्रतिशत लोग गरीब हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी तबके के गरीबों को एक जमात का मानकर चलते हैं। गरीबी उन्मूलन का प्रयास कर रहे हैं। सब एक होकर काम करेंगे तो गरीबों की भलाई होगी, उनका जीवन स्तर उठेगा। उन्होंने कहा कि रूढ़ीवादिता का प्रकोप गरीबों को ही झेलना पड़ता है। हमें जाति, सम्प्रदाय के बंधन को तोड़ना होगा, परंपरागत बातों से निजात पाना होगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बातें बहुत हो रही है, बहुत लोग बोलते भी हैं, आवश्यकता है कि जो बात समाज एवं दबे, कुचले, अभिवंचितों के हित में बोली जाय, उसका अनुपालन भी होना चाहिये। हमारे पुरखे, योद्धाओं ने समाज सेवा, गरीबों की सेवा के लिये जो फाॅर्मूला तय किया है, उस पर चलें। गरीब एक हैं, परंपराओं में बॅटे हुये हैं, उन्हें एक होना होगा। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के कीर्तियों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे समतामूलक समाज का निर्माण चाहते थे। सामाजिक नाइंसाफी को दूर करना उनका संकल्प था। गरीबों एवं अभिवंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें विकास की किरण से लाभान्वित करना उनका प्रयास था। वे भारत रत्न की उपाधि को धारण करने के लिये योग्य हैं। स्व0 कर्पूरी ठाकुर के सपने को आगे बढ़ाकर बिहार का विकास कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश-प्रदेश को लोग जिस दिशा में ले जा रहे हैं, जाति, सम्प्रदाय की भावना को बढ़ाकर समाज को तोड़ना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में हम सबको संकल्प लेना होगा कि हिन्दुस्तान को बचाना है तो सब बातों को भूलकर हम गरीबों को एक होना होगा, तभी हम भाजपा के चक्के को रोक पायेंगे। उन्होंने केन्द्र में सता ले ली है, अब बिहार पर गिद्ध दृष्टि रखे हुये हैं। भारत के संविधान की प्रतिष्ठा को बचाने एवं सर्वधर्म सद्भाव को कायम रखने के लिये हमलोग अपनी एकता को मजबूत करें। राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टि से हम सब एक हैं। हम एक रहेंगे तो कोई हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भ्रांतियाॅ फैलायी जा रही है और मेरे एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के बीच मतभेद है कि बात कह कर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। हमलोगों में कोई मतभेद नहीं है, हमलोग एक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उच्चतम नैतिकता का परिचय देकर इसतीफा दिया और जीतन राम माॅझी पर विश्वास किया। उन्होंने अपने किसी जाति या नजदीकी को मुख्यमंत्री न बनाकर मुझे मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने गरीबों, पिछड़े, दलितों के मान-सम्मान को बढ़ाया। हम उनके इस विश्वास को कभी गिरने नहीं देंगे। बिहार को आगे बढ़ाने के लिये जो भी कुर्बानी देनी होगी, देंगे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भी अपने विचारों को रखा और कार्यक्रम के आयोजन के लिये आयोजकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भी आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने कभी कर्पूरी ठाकुर को सता से बाहर किया था। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद, सरदार बल्लभ भाई पटेल, कर्पूरी ठाकुर को वे हाईजैक कर रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर इशारा करते हुये कहा कि महंगाई घटाने की बात हो रही है, मगर जिस रफ्तार से कच्चे तेल के दाम में गिरावट आयी है, क्या उतना मूल्य पेट्रोल, डीजल का घट पाया है। पेट्रोल का बाजार भाव जिस अनुपात में घटना चाहिये था, उस अनुपात में नहीं हुआ है। उन्होंने जन-धन योजना का जिक्र करते हुये कहा कि प्रत्येक खाताधारी के खाते में पन्द्रह से बीस लाख रूपये देने की बात कही गयी थी। काला धन को स्वदेश लाने का वादा किया गया था, मगर अब तक क्या किसी के खाते में एक पैसा भी आया है। आठ महीने बीत गये, पिछड़ों के लिये क्या किया गया। स्व0 बी0पी0 सिंह की सरकार में पिछड़ों के लिये आरक्षण दिया गया। केन्द्र सरकार अति पिछड़ों के लिये वर्गीकरण कर आरक्षण की व्यवस्था क्यों नहीं कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे वही बात बोलते हैं, जिसे उन्होंने करके दिखाया है। राज्य में कानून का राज स्थापित किया। कानून का राज स्थापित करने के लिये हिम्मत, इच्छा शक्ति होनी चाहिये, तभी कानून का राज स्थापित होता है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने 2012 के 15 अगस्त को कहा था कि राज्य में बिजली की स्थिति में सुधार लायेंगे, तभी वोट माॅगेंगे। भाजपा के साथ गठबंधन उन्होंने सिद्धांत के लिये तोड़ा है। सिद्धांत के साथ समझौता नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे मुजफ्फरपुर के सरैया गये थे। सबसे मिले और सबकी बातें सुनी। साजिश के तहत लोगों को लड़ाया जा रहा है। घटना में कोताही की जाॅच हो रही है। दोनों पक्षों को सुना, बड़ी संख्या में बाहर से मोटर पर सवार होकर लेाग आये थे। साजिशकर्ता पाताल में भी बैठा है तो उसे सरकार खोज कर निकालेगी। राज्य सरकार तत्परता से काम कर रही है। उदारतापूर्वक एक-एक पाई का सामान पीडि़तों को लौटाये जायें, इसकी व्यवस्था की गयी है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि जान की बाजी लगाना हो तो भी लगायें, मगर सम्प्रदायिक सद्भाव को बिगड़ने न दें। हमलोगों का विश्वास प्रेम, भाईचारा, सद्भाव में है। हर कीमत पर प्रेम, सद्भाव को बनाये रखेंगे। महिलाओं को सशक्त करने के लिये आरक्षण की व्यवस्था की। लड़कियों के लिये साइकिल की योजना चलायी, जिससे लोगों के सोंच में बदलाव आया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिये हम अपनी एकता को इस तरह मजबूती दें, जिस तरह मिलकर काॅपरेटिव सोसायटी के लिये ऊॅचा मकान बनाते हैं। गरीबों के लिये जो कुछ किया जाता है, वह कृपा नहीं, उनका अधिकार है। अपने एवं अपने वर्गहित को पहचानिये। सबको पढ़ायेंगे, ज्ञान होगा, विकास का द्वार खुलेगा।
समारोह की अध्यक्षता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद यादव ने की। इस अवसर पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, उद्योग मंत्री श्री भीम सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री श्याम रजक, सांसद यथा- श्री रामनाथ ठाकुर, श्री अनिल सहनी, श्री गुलाम रसूल बलियावी, श्री अली अनवर, श्रीमती कहकशां परवीन, बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष श्री चन्द्रेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह को संबोधित किया एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
’’’’’’

सभी विभाग अपनी नीतियों एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के संबंध में स्टेट्स नोट मुख्यमंत्री के अवलोकनार्थ भेजें

पटना, 24 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने विभाग से संबंधी नीतियों एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के संबंध में स्टेट्स नोट उचित माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय को सुलभ करायें। यह सूचना मुख्यमंत्री सचिवालय ने दी।
सभी विभागों के प्रधान सचिव/सचिव को पत्र भेजकर उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश से अवगत कराया गया है। जिन बिन्दुओ पर स्टेट्स नोट की माॅग की गयी है, वे यथा निम्न हैं- सुशासन के कार्यक्रम 2010-15 में सन्निहित बिन्दुओं पर अद्यतन कार्रवाई का ब्योरा, वर्ष 2014-15 के लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धियों का विवरण, भारत सरकार से प्राप्त होने वाली राशि की प्राप्ति की अद्यतन स्थिति, अप्राप्ति की स्थिति में की गयी कार्रवाई का ब्योरा एवं अप्राप्ति के कारणों का विवरण, अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं निरीक्षण की व्यवस्था तथा वितीय वर्ष के दौरान किये गये कार्रवाई का सार, अंतर्विभागीय समन्वय हेतु लंबित मुद्दे, यदि कोई हो, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गयी प्रमुख घोषणाओं के कार्यान्वयन की स्थिति, माननीय मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण हेतु महत्वपूर्ण बिन्दु, यदि कोई हो एवं अन्यान्य।
प्राप्त सूचना के अनुसार सभी विभागों को ससमय मुख्यमंत्री के उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने को कहा गया है।
’’’’’’

Sunday, 25 January 2015

राजनीति को सेवा भाव के रूप में अपनायें: जननायक कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लें:- मुख्यमंत्री

पटना, 24 जनवरी 2015:- राजनीति का व्यावसायीकरण नहीं कर उसे सेवा भाव के रूप में अपनायें। जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। आज के दौड़ में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रासंगिक हैं, खासकर गरीबों के लिए। उन्होंने राजनीति में जैसा मापदंड कायम किया था, उस पर हम चलें। आज के समय राजनीति व्यावसायीकरण का कमोवेष रूप लेता जा रहा है। जननायक की जीवनपर्यंत चेष्टा रही थी कि सभी के सुख- दुख में सम्मिलित रहंे, समाज को ठीक से रखा जाय। जननायक कर्पूरी ठाकुर के आचरण एवं भावों को हम अपने जीवन में उतारें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी जननायक कर्पूरी ठाकुर के 91वीं जयंती समारोह के अवसर पर उनके पैतृक गाॅव कर्पूरी ग्राम समस्तीपुर के स्मृति सामुदायिक भवन में आयोजित राजकीय जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर से पे्ररणा लें, उनको सभी लोगो ने अपनाया। वे जाति, धर्म एवं धनतंत्र की राजनीति से काफी ऊपर थे। वे जननायक थे, उन्होंने जहाॅ से भी चुनाव लडा, जीते। पहले जो राजनीति में प्रतिष्ठा थी, उसके लिए आज उनकी जयंती के अवसर पर सभी से आवाह्न करते हैं कि युवक, युवती, षिक्षाविद्, विभिन्न क्षेत्रों के विषेषज्ञ राजनीति में आकर उनके आदर्षों के अनुरूप कार्य करें ताकि राजनीति मे प्रतिष्ठा हो, प्रषासन पर पकड हो और समाज का कल्याण हो। राजनीति एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से हम समाज का कल्याण कर सकते हैं।
कर्पूरी ग्राम में आयोजित राजकीय समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दु, मुस्लिम, सिख, इसाई धर्म एवं आर्य समाज के धर्मगुरूओं ने प्रार्थना की। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने कर्पूरी जयंती समारोह का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। इसके पष्चात मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी ने उनके तैल चि़त्र पर माल्यार्पण किया। राज्यसभा सदस्य सह पूर्व मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गोकुल कर्पूरी फुलेष्वरी महाविद्यालय एवं रामदुलारी प्रभावती उच्च विद्यालय, कर्पूरी ग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा रोसड़ा को जिला बनाये जाने से जुड़े प्रष्न के उतर में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला, अनुमंडल आदि बनाये जाने की अभी कोई कारवाई नहींे की जा रही है। वहीं वित्त रहित महाविद्यालय को आर्थिक सहायता मुहैया कराने जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर सरकार विचार करेगी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पषुपालन मंत्री श्री वैद्यनाथ सहनी, गन्ना उद्योग सह जिला प्रभारी मंत्री डाॅ0 रंजू गीता, विधायक यथा- डाॅ0 इजहार अहमद, श्री अजय कुमार बुल्गानीन, श्री रामबालक सिंह, श्री दुर्गा प्रसाद सिंह, श्रीमती मंजू कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेणुराज, पूर्व मंत्री श्री रामाश्रय सहनी, पूर्व मंत्री श्री रामलखन महतो, पूर्व सांसद श्री महेष्वर हजारी, पूर्व सांसद श्रीमती अष्वमेध देवी के अतिरिक्त आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा प्रक्षेत्र के आई0जी0, डी0आई0जी0, जिलाधिकारी समस्तीपुर, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर सहित अनेक वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
’’’’’’

Saturday, 24 January 2015

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया, श्रद्धांजलि अर्पित की गई

पटना, 24 जनवरी 2015:- जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी सहित कई अन्य गणमान्य महानुभावों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समारोह में उपस्थित जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री श्याम रजक, उद्योग मंत्री श्री भीम सिंह, पशुपालन मंत्री श्री बैद्यनाथ सहनी, योजना एवं विकास मंत्री श्री पी0के0 शाही, गन्ना विकास मंत्री श्रीमती रंजू गीता, विधान पार्षद यथा- श्री उदय कान्त चैधरी, श्री शिवप्रसन्न यादव, विधायक श्री डाॅ0 इजहार अहमद, पूर्व विधायक यथा- श्री कृष्णनन्दन प्रसाद वर्मा, श्री ओम प्रकाश पासवान, श्री दीना यादव, नागरिक परिषद् के महासचिव, राज नागरिक परिषद् श्री छोटू सिंह, सदस्य खाद्य सुरक्षा आयोग श्री नन्द किशोर कुशवाहा सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाल श्रमिक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता सिन्हा, पूर्व सदस्य बाल श्रमिक आयोग श्री शिव शंकर निषाद, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता यथा- श्री रविन्द्र तांती, श्री नन्द किशोर यादव, श्रीमती राजकुमारी विभु, श्री कुलवंत सिंह सलूजा, श्रीमती कुमुद वर्मा, श्री मुकेश कुमार सिंह, श्री निहोरा यादव, श्री संतोष दास तांती, श्री चन्द्रिका डांगी, श्री राजेन्द्र नट, श्री बिरेन्द्र कुशवाहा, श्री उदय शंकर शर्मा (कविजी), श्री बदरी नारायण राय सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया।
इसके अलावा आज देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी स्मृति संग्रहालय में भी जयंती समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री श्याम रजक, उद्योग मंत्री श्री भीम सिंह, पशुपालन मंत्री श्री बैद्यनाथ सहनी, योजना एवं विकास मंत्री श्री पी0के0 शाही, गन्ना विकास मंत्री श्रीमती रंजू गीता, पथ निर्माण मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, कला संस्कृति मंत्री श्री विनय बिहारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अब्दूलबारी सिद्दकी, पूर्व सांसद श्री नवल किशोर राय सहित अनेक मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति तथा स्व0 कर्पूरी ठाकुर के निकट संबंधियों ने उनके आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्व0 कर्पूरी ठाकुर के पुत्र डाॅ0 विरेन्द्र ठाकुर एवं अन्य निकट संबंधी भी समारोह में उपस्थित थे।
इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं ने पवित्र धार्मिक ग्रंथों के अंश के पाठ किये। इसके अलावा शास्त्री नगर बालिका उच्च विद्यालय एवं गर्दनीबाग बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं सहित आमंत्रित कलाकारों ने भजन, कीर्तन एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया।


Friday, 23 January 2015

राज्य योजना मद का खर्च 75 प्रतिशत से अधिक हो चुका है:- मुख्यमंत्री

पटना, 23 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज सभी विभागीय सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर प्लान एक्सपेंडिचर की गहन समीक्षा की। समीक्षा के उपरान्त निर्देश दिया कि सभी विभाग केन्द्र सरकार के विभागों में अपना प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त करके राशि की प्राप्ति हेतु प्रयास करें। उल्लेखनीय है कि इस वितीय वर्ष में केन्द्र सरकार से लगभग 27 हजार करोड़ रूपये की राशि प्राप्त होनी है, जिसमें से मात्र 14 हजार करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हो पायी है। केन्द्र सरकार से निधि विमुक्ति में विलंब के कारण राज्य के कई विभागों में लक्ष्य के अनुरूप खर्च नहीं हो पा रहा है।
भारत सरकार के प्रमुख विभागों यथा- नीति आयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल, भूतल परिवहन आदि से अत्यंत बड़ी राशि प्राप्त नहीं हो पायी है, जिसके कारण केन्द्रांश के विरूद्ध खर्च 50 प्रतिशत से कम है, जबकि राज्य योजना का खर्चा 75 प्रतिशत से ऊपर है।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को यह निर्देश दिया है कि वे मुख्यमंत्री के स्तर से केन्द्रीय मंत्रीगण को पत्र लिखवाकर निधि विमुक्ति का अनुरोध करें। उल्लेखनीय है कि इस वितीय वर्ष में लगभग 36 हजार करोड़ रूपये की राशि का व्यय हो चुका है, जो इस अवधि में पिछले वर्ष लगभग 24 हजार करोड़ रूपये का था।
समीक्षा के क्रम में सभी विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि वे योजनाओं के कार्यान्वयन में गुणवत्ता बनाये रखने में अत्यधिक ध्यान दें। सभी विभागों को अपना अनुश्रवण तंत्र सख्त करने का निर्देश दिया गया है ताकि नियमित रूप से कार्यों का भौतिक सत्यापन होता रहे।
बैठक में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गयी कि कुछ विभागों का व्यय अभी भी 50 प्रतिशत से कम है। इस हेतु यह निर्णय लिया गया कि ऐसे विभागीय सचिव समीक्षा करके कम व्यय के कारणों का निराकरण करें और अतिशीघ्र सुधार लायें।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत बोर्ड/समितियाॅ अनावश्यक रूप से खजाने की राशि की निकासी करते हैं। राशि की निकासी तभी की जाय, जब उसका खर्च तत्काल होना संभावित हो। उल्लेखनीय है कि वित विभाग द्वारा काॅम्प्रीहेन्सिव टेªजरी मैनेजमेंट इंफोरमेशन सिस्टम (ब्ज्डप्ै) के द्वारा प्रत्येक विभाग के खर्च की दिन प्रतिदिन के आधार पर समीक्षा की जा रही है और एक करोड़ रूपये से अधिक के राशि के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस व्यवस्था से प्रतिदिन सरकारी खजाने में प्राप्त हो रहे राजस्व की भी समीक्षा की जा रही है।
बैठक में योजना एवं विकास मंत्री श्री पी0के0 शाही, मुख्य सचिव श्री अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त श्री एस0के0 नेगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अमृत लाल मीणा सहित सभी विभागों के प्रधान सचिव/सचिव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व0 फाल्गुनी प्रसाद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना, 22 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर चकाई, जमुई में चकाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व0 फाल्गुनी प्रसाद यादव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 फाल्गुनी प्रसाद यादव के अधूरे कार्यों को पूरा किया जायेगा।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह, भवन निर्माण मंत्री श्री दामोदर रावत, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री श्याम रजक, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सम्राट चैधरी, विधायक यथा- श्री गिरधारी यादव, श्री सुमित कुमार सिंह एवं विधान पार्षद श्री संजय प्रसाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
’’’’’’