डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य दिसम्बर से
-सम्राट चैधरी, मंत्री, नगर विकास विभाग
पटना, 12 नवंबर 2014:- नगर विकास विभाग के मंत्री सम्राट चैधरी ने कहा है कि दिसम्बर माह से ‘‘डोर टू डोर’’ कचरा उठाने का काम प्रारंभ हो जायेगा। सालों भर स्वच्छता अभियान चलाए जाने की भी जरूरत पर उन्होंने बल दिया और कहा कि लोग केवल छठ पर्व के मौके पर साफ-सफाई को तरजीह देते हैं, अपने घर से लेकर गली, मुहल्लों की सफाई करते हैं और फिर बैठ जाते हैं लेकिन राज्य सरकार निरंतर स्वच्छता अभियान की दिशा में सचेष्ट है।
मंत्री महोदय आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग स्थित ‘संवाद’ कक्ष में स्वच्छ भारत अभियान,
प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर आई0एम0पी0सी0सी0 की ओर से आयोजित कार्यषाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के उक्त कार्यक्रमों की हम सराहना करते हैं एवं स्वच्छता अभियान में लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी करते हैं। आगे उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने स्वच्छता के लिए 1700 करोड़ रूपये दिए हैं जिसे छः भागों विभाजित कर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर 2014 को सौलिड वेस्ट मैनेजमेंट ट्रीटमेंट प्लान्ट का उद्घाटन बेरिया, पटना में होने जा रहा है। यही नहीं बल्कि प्रमुख चैक-चैराहों पर कचरे की प्रोसेसिंग के भी प्लान्ट लगाये जायेंगे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के संदर्भ में श्री चैधरी ने बताया क हमारी सरकार ने कन्या के विकास हेतु मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, विवाह योजना, पोषाक योजना, साइकिल योजना आदि कार्यक्रम संचालित कर बेटियों के विकास का आगाज बहुत पहले से कर दिया है। यहाँ तक कि महिलाओं को नीति निर्धारण की स्थिति में लाने हेतु पंचायती राज चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण का भी लाभ दिया है। नतीजतन बड़ी संख्या मंे महिलाएँ समाज के विकास हेतु अहम् फैसलों में भागीदारी कर रही हैं।
श्री चैधरी ने कहा कि भू्रण हत्या पर भी हम चाहते हैं कि सख्त से सख्त कानून बने। अपने संबोधन के अंत में श्री चैधरी ने कहा कि हमारा व्यक्गित नारा है कि बिहार सुंदर बने स्वच्छ बने।
कार्यशाला के टेक्निकल सत्र में डाॅ0 एम0एस0 जावेद, डाइरेक्टर - पी0एच0ई0डी0, बिहार सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के संदर्भ में पावर प्वाइंट पे्रजेंटेशन किया।
इस मौके पर श्री राजेश कुमार - लीड बैंक मैनेजर - पी0एन0बी0-पटना ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना पर प्रकाश डाला तथा श्री शाहनवाज अहमद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास, बिहार सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संदर्भ में कार्यशाला को संबोधित किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के क्षेत्रीय इकाईयों के पदाधिकारी सहित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से डाॅ0 नीना झा, सहायक निदेशक भी मौजूद थीं।

No comments:
Post a Comment