Showing posts with label Bihar Chief minister. Show all posts
Showing posts with label Bihar Chief minister. Show all posts

Thursday, 25 December 2014

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें द

पटना, 24 दिसम्बर 2014:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने आज क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करूणा सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिये है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। प्रेम, सद्भाव के वातावरण में क्रिसमस का त्योहार मिल जुलकर मनायें।


गरीब उपभोक्ताओं के हितों को संरक्षित करें, उपभोक्ता के संरक्षण के लिये जागरूकता जरूरी है:- मुख्यमंत्री

पटना, 24 दिसम्बर 2014:- उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिये जागरूकता जरूरी है, यह कानून से ही नहीं बल्कि उचित प्रषिक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से संभव है। हर षिक्षित व्यक्ति का कर्तव्य है कि वे अपने आसपास के लोगों को इस दिषा में जागरूक करें। आज मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि षिक्षा का उद्देष्य सिर्फ रोजगार पाना ही नहीं बल्कि इसका व्यापक अर्थ है। किस प्रकार से जीवन व्यतीत किया जाय और किस प्रकार की उपभोक्ता सामग्रियों का उपयोग किया जाय, साथ ही खुद सर्तक रहते हुये दूसरों को भी सर्तक किया जाय। उन्होंने सभी षिक्षितों से आह्वान किया कि उपभोक्ता संरक्षण में अपने प्रयासों से जागरूकता लायें। उन्होंने समाज में अमीर-गरीब की चर्चा करते हुये कहा कि उपभोक्ता संरक्षण का महत्व सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग एवं गरीबों के लिये है। एक तरफ अभाव में हम जीते हैं और दूसरी तरफ वैसे लोग हैं, जो काफी सम्पन्न हैं, उनके लिये उपभोक्ता एवं उपभोग का कोई मूल्य नहीं है। आजादी के 68 साल में प्रवेष कर रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने जो आजादी के लिये लड़ाई लड़ी थी, उसमें उनका स्वप्न था कि हमारा देष स्वतंत्र होगा, राजनैतिक आजादी के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक आजादी भी पायेंगे लेकिन उसमें कुछ कमी है। जब उपभोक्ता संरक्षण की बात होती है तो हमारा ध्यान गरीब व्यक्ति पर चला जाता है।
मुख्यमंत्री ने प्रखण्डों एवं ग्रामीण कस्बों के बाजारों में उपलब्ध मिठाइयों में मिलावट एवं अषुद्धता की चर्चा करते हुये कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग अपने बच्चों की खुषी के लिये ऐसी मिठाइयों का क्रय करते हैं, साथ ही थोड़ा पैसा कमाने के लिये बिक्रेता असावधानी बरतते हैं, जिससे उपभोक्ताओं का संरक्षण नहीं होता एवं अस्वस्थता मिलती है। उपभोक्ताओं को न्याय मिलना चाहिये, उनको संरक्षण मिलना चाहिये। जिलों में उपभोक्ता फोरम है, जिसका विस्तार जरूरी है। विस्तार के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी करना चाहिये ताकि वे जानें कि उपभोक्ता संरक्षण के लिये क्या-क्या प्रावधान है। प्रखण्ड से लेकर पंचायत तक व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार की आवष्यकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अच्छा सामान प्राप्त करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। फुड इंस्पेक्टर को अधिक सक्रिय बनाये जाने की आवष्यकता है। स्वास्थ्य विभाग से हटाकर इन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अन्तर्गत संलग्न किया जायेगा, इनकी भूमिका प्रभावी बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि खाद का उपयोग कर रहे हैं। वह कहीं न कहीं प्वाइजनष है, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लायी जानी चाहिये और हम उस खाद्य सामग्री को कम से कम उपयोग करें, उसकी हमें आवष्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जनसंख्या काफी बढ़ी है। बिहार में जनसंख्या घनत्व राष्ट्रीय औसत से अधिक है। सामानों की किल्लत है एवं गुणवता में भी कमी है। इस संदर्भ में उपभोक्ता फोरम काफी आवष्यक है। प्रखण्ड स्तर पर भी उपभोक्ता फोरम की महत्वपूर्ण भूमिका रहे। इसे सषक्त करने के लिये बिहार सरकार हर सुविधा उपलब्ध करायेगी। उपभोक्ता संरक्षण नहीं होने से अधिक नुकसान गरीबों को ही है। गरीब उपभोक्ताओं के हितों को संरक्षित करें।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री श्याम रजक ने अपने संबोधन में कहा कि उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिये 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमलोग खुषनसीब हैं कि बिहार पहला राज्य है, जहाॅ उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को प्रभावी किया गया है। राज्य उपभोक्ता फोरम को प्राप्त 96 हजार दावों में से 81 हजार दावों का निष्पादन कर दिया गया है। जिलों से प्राप्त 17 हजार दावों में से 12 हजार दावों का भी निष्पादन किया गया है। मिलावट, कम माप-तौल जैसी समस्या उपभोक्ताओं को है, इसके लिये जागरूकता काफी महत्वपूर्ण है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के द्वारा आने वाली पीढ़ी को उपभोक्ता संरक्षण का महत्व बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 जिलों में पूर्ण रूप से उपभोक्ता फोरम कार्यरत है एवं उसे सुविधायुक्त किया गया है। हर जिलों में एक मध्यस्थता भवन भी बनाया जायेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि दुकानों से रसीद अवष्य लें ताकि षिकायत की दिषा में कार्रवाई करने में आसानी होगी। उपभोक्ता टाॅल फ्री नंबर पर भी अपनी षिकायत दर्ज करा सकते हैं, कार्रवाई होगी। उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिये सरकार प्रयत्नषील है।
नालंदा खुला विष्वविद्यालय के कुलपति श्री रास बिहारी सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी उपभोक्ता फोरम बने, जहाॅ गरीब व्यक्ति भी जा सकें। विष्वविद्यालय उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित छह माह का दो सर्टिफिकेट कोर्स- लिगल अस्सिटेंस एवं कन्ज्यूमर प्रोटेक्षन राईट आरंभ करने जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शाल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा नगद पुरस्कार मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री हुकूम सिंह मीणा, सचिव भारतीय लोक प्रषासन संस्थान पटना श्री नवनीत सिन्हा, संयुक्त निबंधक सहकारिता विभाग श्री आर0पी0 सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न सम्मान दिये जाने पर हार्दिक बधाई दी

पटना, 24 दिसम्बर 2014:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न सम्मान दिये जाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी माननीय पूर्व प्रधानमंत्री को बहुत पहले ही भारत रत्न सम्मान दिया जाना चाहिये था। देर आये दुरूस्त आये, इसके लिये भारत सरकार को धन्यवाद। उसी कड़ी में बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं 22 वर्ष परिश्रम करके पहाड़ तोड़ने वाले दषरथ माँझी जैसे व्यक्तियों को भी भारत रत्न सम्मान देने पर विचार करना चाहिये। मुख्यमंत्री ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। 

Wednesday, 24 December 2014

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना, 24 दिसम्बर 2014:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने आज क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करूणा सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिये है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। प्रेम, सद्भाव के वातावरण में क्रिसमस का त्योहार मिल जुलकर मनायें।

Saturday, 15 November 2014

Kanti Thermal Power Plant to be renamed after George Fernandes

जाॅर्ज फर्नांडिस के नाम से जाना जाएगा कांटी थर्मल पावर
   
पटना, 15 नवम्बर 2014:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी ने आज कांटी थर्मल पावर स्टेषन के प्रांगण में कांटी विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के द्वारा 110 मेगावाट बिजली उत्पादन यूनिट की दूसरी इकाई के वाणिज्यिक उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि यह मुजफ्फरपुर स्व0 महेष बाबू एवं डाॅ0 कृष्ण सिंह की कर्म भूमि रही है। कांटी थर्मल पावर स्टेषन को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वाली कांटी की जनता के प्रयासों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि कांटी थर्मल पावर का नामांकरण जाॅर्ज फर्नांडिस के नाम से करने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ एवं कांटी थर्मल पावर के यूनिट के उद्घाटन में केन्द्र सरकार के स्तर से विलंव किया जा रहा था। 03 नवम्बर 2014 को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से दिल्ली में मिलकर इसे नवम्बर में उद्घाटन कराने हेतु सुनिष्चित करवाया। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से दादरी से मिलने वाली 140 मेगावाट बिजली के बजाय 300 मेगावाट करने की माँग की थी। उन्होंने बताया कि 261 मेगावाट बिजली आपूर्ति 31 मार्च 2015 तक स्वीकृत किए गये हैं, जो काफी कम समय तक के लिये है। इसे 25 वर्ष के लिए नहीे तो कम से कम अगले 05 पाॅंच वर्ष तक के लिए करने की माॅंग की। उन्होंने बताया कि 01 नवम्बर 2013 को कांटी थर्मल पावर के 110 मेगावाट की पहली यूनिट का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने किया था। उन्होंने तत्कालीन ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा बिजली उत्पादन के क्षेत्र में किये गये प्रयासों की सराहना की। साथ ही केन्द्रीय ऊर्जा एवं कोयला मंत्री श्री पियूष गोएल से कांटी में 500 मेगावाट का सुपर क्रिएटिव विद्युत ताप इकाई की स्वीकृति तत्काल देने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगने वाला और देने वाला साथ-साथ है तो दिक्कत क्या है ? बिहार के 7 केन्द्रीय मंत्री के एक साथ मंच पर होने एवं बिहार के विकास की बात करने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि सातों भाई एक साथ हैं तो सातो भाइयों से निवेदन है कि वे जाकर प्रधानमंत्री से बिहार को विषेष राज्य की दर्जा दिलाने का आग्रह करें क्योंकि बिहार के विकास के लिये यह सबसे जरूरी है। उन्होंने बताया कि बिहार में 18000 ट्राॅसफर्मर जले हैं, जिसे बदलने एवं मरम्मति करने के लिए बिहार सरकार 334 करोड़ रूपये अपनी निधि से दे चुका है। यदि केन्द्र सरकार इस मद में राषि उपलब्ध कराये तो सारे ट्रांसफर्मर बदले जा सकेंगे। उन्होंने 4,321 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च पथ का जर्जर होने की जानकारी उपस्थित केन्द्रीय मंत्रियों को दी और यह भी बताया कि पूर्व में राज्य सरकार अपने निधि से 970 करोड़ रूपये व्यय कर 1700 किलोमीटर राष्ट्रीय उच्च पथ की मरम्मति कराई थी, जो राषि केन्द्र सरकार के द्वारा अभी तक राज्य सरकार को उपलब्ध नहीं कराई गयी है।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित बिहार के सातों केन्द्रीय मंत्रियों से अनुरोध किया कि उक्त राषि दिलवाने में मदद करें। केन्द्र सरकार द्वारा बिहार को इंदिरा आवास आवंटन की संख्या 6 लाख से घटाकर वर्तमान वर्ष में दो लाख अस्सी हजार कर देने, बी0आर0जी0एफ0, मनरेगा की राषि में कटौती कर देने की याद दिलाई और कहा कि आप सभी बिहार के मंत्री हैं तो बिहार के विकास के लिए प्रयास करें। केन्द्रीय मंत्री द्वारा अल्ट्रा मेगावाट प्रोजेक्ट के लिये जमीन उपलब्ध कराने संबंधी मांग के संबंध में मुख्यमंत्री ने 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का आष्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के 41 हजार करोड़ रूपये के बजट में से केन्द्र सरकार द्वारा 6 हजार करोड़ रूपये की कटौती की जा रही है। उन्होंने सातों मंत्रियों से बिहार के हित में 41 हजार करोड़ रूपये का बजट अनुमोदित कराने को कहा।





केन्द्रीय ऊर्जा एवं कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिले, इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत अलग से फीडर लाईन चलाया जाएगा, जो सिर्फ किसानों के लिए होगा। उन्होंने कांटी के दूसरी बिजली उत्पादन यूनिट के चालू होने के अवसर पर भेल एवं एन0टी0पी0सी0 को बधाई दी और बताया कि मुख्यमंत्री ने कांटी थर्मल पावर स्टेषन का नामाकरण जाॅर्ज फर्नांडीस थर्मल पावर करने की स्वीकृति दे दी है इसलिये आज से यह इसी नाम से जाना जायेगा। उन्होंने बिहार में पर्यटन के अवसर को बढ़ावा देते हुए मुजफ्फरपुर को औद्योगिक राजधानी बनाने पर जोड़ दिया और कहा कि मुजफ्फरपुर के लीची का जूस बनाकर पूरे विष्व में आपूर्ति की जा सकती है, इसकी अपार संभावना है। 4000 मेगावाट का एक अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट शीघ्र ही लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार टीम भावना के साथ काम कर रही है और देष के सभी सूबों का समान विकास करना चाहती हैं।
केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रसारण मंत्री श्री रविषंकर प्रसाद, केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री श्री रामकृपाल यादव, केन्द्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री श्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री उपेन्द्र कुषवाहा, केन्द्रीय संसदीय कार्य मामले राज्य मंत्री श्री राजीव प्रताप रूढ़ी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री नंदकिषोर यादव एवं विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष श्री सुषील कुमार मोदी ने भी सभा को संबोधित किया।
एन0टी0पी0सी0 के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेषक श्री अरूप राय चैधरी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर एवं कांटी के विधायक श्री अजीत कुमार ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुजफ्फरपुर के सांसद श्री अजय निषाद, वैषाली के सांसद श्री रामा किषोर सिंह, षिवहर के सांसद श्रीमती रमा देवी, मधेपुरा के सांसद श्री पप्पू यादव, विधायक श्री सुरेष शर्मा, श्री राम सूरत राय, श्री अषोक सिंह, श्रीमती वीणा देवी, श्री राजू सिंह, विधान पार्षद श्री दिनेष प्रसाद सिंह एवं श्री मंगल पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ0 अरविन्द कुमार सिंह द्वारा पुष्प माला से अतिथियों का स्वागत किया गया।

Friday, 14 November 2014

Steps to add Mahadalits to voter list...

पटना, 13 नवम्बर 2014:- नवादा जिले में चल रहे संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के
तहत समाज के वंचित एवं महादलित वर्ग के एक भी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने
से नहीं छूटे इस संदर्भ में नवादा जिला सूचना भवन के संवाद कक्ष में उप विकास आयुक्त सह
अध्यक्ष जिला स्वीप कोर कमिटी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखण्डों के विकास मित्र समन्वयकों
के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त ने विकास मित्र समन्वयकों को
निर्देष दिया कि 14 नवम्बर को सभी समन्वयक अपने-अपने विकास मित्रों के साथ बैठक कर वोटर
लिस्ट में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं सुधार करने के चल रहे कार्यक्रम में तेजी लायें ताकि वंचित एवं
महादलित वर्ग के शत-प्रतिषत लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। बैठक में ही सभी
विकास मित्र समन्वयकों को नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र ’’6’’ एवं नाम में सुधार हेतु प्रपत्र ’’8’’ उपलब्ध
करवाया गया। उन्हें निर्देष दिया गया कि अपने बी0एल0ओ0 से समन्वय बनाकर 17 नवम्बर को होने
वाले ग्राम सभा एवं 23 नवम्बर को होने वाले विषेष अभियान को सफल बनायें। विकास मित्र जिले
के बाहर मजदूरी करने गए मजदूरों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए भी प्रयास करेंगे। बैठक
में यह बताया गया कि समाहरणालय स्थित निर्वाचन शाखा में नियंत्रण कक्ष सह हेल्प लाईन का
गठन किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर - 06324-217641 है। किसी भी प्रकार के षिकायत सुझाव के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ललन जी ने
अपने एक आदेष के तहत वरीय उपसमाहर्ता सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी, नवादा सपन कुमार को
नियंत्रण कक्ष सह हेल्प लाईन का प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किया है। सभी प्रखण्ड विकास मित्र
समन्वयक 25 नवम्बर तक अपने सौंपे गये दायित्व के प्रगति प्रतिवेदन जिला स्वीप कोर कमिटी को
उपलब्ध करायेंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी, बलबन्त बहादुर पाण्डेय इस अवधि में विकास मित्रों
द्वारा विषेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कार्यों की सतत् मोनिटरिंग करेंगे। बैठक में यह बताया कि सभी प्रकार के फार्म पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। विकास मित्र महादलित टोलों के लोगों को फार्म
भरने में भी मदद करेंगे। उपरोक्त बैठक में नवादा के उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाष चन्द्रा, जिला
कल्याण पदाधिकारी बलबन्त बहादुर पाण्डेय, डी0पी0आर0ओ0 सह सदस्य सचिव जिला स्वीप कोर
कमिटी परिमल कुमार सहित सभी प्रखण्डों के विकास मित्र समन्वयक उपस्थित थे।

Bihar Rajya Bhawan Nirman Nigam Ltd Foundation Day....

प्रत्येक प्रखण्ड एवं प्रत्येक पंचायतों में जहाँ पैक्स है, एक-एक गोदाम का निर्माण किया जायेगा:- मुख्यमंत्री


पटना, 13 नवम्बर 2014:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज अधिवेशन भवन पटना में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के स्थापना दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक प्रखण्ड एवं प्रत्येक पंचायतों में जहाँ पैक्स है, एक-एक गोदाम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड पाॅच सौ गोदामों में से 201 गोदाम के निर्माण कार्य को पूरा कर चुका है, इससे महत्वाकांक्षी खाद्य सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन हेतु अनाजों के भण्डारण में कठिनाई नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं अपनी शुभकामनायें एवं बधाई देता हूँ। यह निगम दो वर्षों के अंदर ही चार हजार करोड़ रूपये का निर्माण कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में तीन गुणा अधिक कार्यों का निष्पादन करेगी, यह निगम शुद्ध लाभ में जा रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड एवं निगम की स्थापना महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन के लिये किया गया था लेकिन आज दो-चार निगम को छोड़कर सभी निगम घाटे में जा रही है। कुछ निगमों के बेहतर कार्यों को देखकर ऐसा लगता है कि राज्य के सभी बोर्ड एवं निगम को पुनर्जीवित करने का समय आ गया है। राज्य के सभी बोर्ड एवं निगमों को पुनर्जीवित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आये दिन हमलोगों पर उंगली उठती है कि कार्य में गुणवता की कमी है। पचास वर्ष की आयु वाले मकान पाँच वर्ष के अंदर ही दयनीय स्थिति में पहुॅच जाय तो स्वाभाविक रूप से कहा जायेगा की गड़बड़ हुयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन निर्माण निगम में जो काम हो रहा है, उसमें समय तथा गुणवता पर भी ध्यान दिया जाता है। भवन निर्माण निगम एक ऐसा निगम है, जहाँ काम होता है। भवन निर्माण निगम अपनी रफ्तार को इसी तरह बनाये रखे और तेजी से आगे बढ़े तो बिहार को आर्थिक रूप से लाभ होगा। भवन निर्माण निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपनी योग्यता एवं क्षमता को प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग, छात्र, इंजीनियर, वैज्ञानिक, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में मेधा की कमी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जो रास्ता दिखाया, उससे लगता है कि बिहार में क्षमता का विकास होगा। आधारभूत संरचना के निर्माण से लेकर कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जो काम हो रहा है, उस पर नजर देश एवं विदेश के लोगों की है। बिहार में काम होगा तो बिहार के लोगों का भला होगा। भवन निर्माण निगम स्वास्थ्य केन्द्र एवं सोलह अन्य विभागों के कार्यों को निष्पादित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन निर्माण निगम के सचिव श्री चंचल कुमार ने सराहनीय कार्य किया, वे अपने विभाग के कार्यों के अलावे संजय गाँधी जैविक उद्यान में एक बाघ के शावक को गोद लिया। कला संस्कृति सचिव के रूप में सीतामढ़ी में पंथपाकड़ एवं गया में कोटेश्वर धाम स्थित पीपल के वृक्षों का प्रदर्शनी लगाया तथा बिहार की सांस्कृतिक धरोहर खण्ड एक, दो, तीन की रचना करवायी। उन्होंने दीघा घाट में पेयजल की व्यवस्था करके सामुदायिक दायित्व को पूरा करने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में बिहार का सलाना बजट चार हजार करोड़ रूपये का था, जो आज बढ़कर 41 हजार करोड़ रूपये का हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आंतरिक संसाधन के टारगेट से ज्यादा संसाधन जुटा लिया था। निश्चित रूप से बिहार का योजना आकार बढ़ता लेकिन आज केन्द्र सरकार ने योजना आयोग को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के समग्र उन्नति में आप सभी लोगों का श्रेय है। काम समय पर पूरा नहीं होने से राज्य को भारी क्षति होती है। हमने देखा है कि तीन करोड़ रूपये का बजट समय पर पूरा नहीं होने पर बारह करोड़ रूपये का हो गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पाॅच लाख करोड़ रूपये के घाटा में है, इससे बिहार के बजट पर असर पड़ेगा। हमारे बजट में छह हजार करोड़ रूपये की कमी भारत सरकार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर तकनिकी साख एवं विश्वसनीयता बढ़ेगा तो बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा।
मंत्री भवन निर्माण श्री दामोदर रावत ने कहा कि बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने पिछले दो वर्षों में बिहार के विकास में अहम भूमिका अदा की है। दो वर्षों में ही यह सोलह विभागों के चार हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि का कार्य कर रही है। समय से पूर्व एवं गुणवतायुक्त कार्य पूरा किया है। सामाजिक क्षेत्रों में भी भवन निर्माण निगम सहयोग कर रही है। यह अधिवेशन भवन एवं अन्य भवनों के भी रख-रखाव बढि़या से कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘बिहार के सांस्कृतिक धरोहर’ पुस्तक एवं ‘स्मारिका’ का लोकार्पण किया। बेहतर सेवा देने के लिये प्रबंध निदेशक बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के तकनिकी सहायक सलाहकार श्री बंदन चैधरी तथा कम्पनी सचिव श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव भवन निर्माण श्री चंचल कुमार ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंटकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विकास आयुक्त श्री एस0के0 नेगी, सचिव भवन निर्माण श्री चंचल कुमार ने भी अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। स्वागत भाषण प्रबंध निदेशक बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड श्री गंगा कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड श्री दीनानाथ चैधरी ने किया।

Wednesday, 12 November 2014

Jitan Ram Manhi dines at Tharu Aadivassi's house...

 मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज बेतिया परिभ्रमण के दौरान बगहा-2 प्रखण्ड के भेडि़हारी थारू टोला में थारू आदिवासी के घर खाना खाया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चैपाल भी लगायी। ग्रामीणों ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यहाॅ पर खाना खाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने पश्चिम चम्पारण जिला में अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज समाहरणालय सभाकक्ष में कई विभागों के प्रधान सचिव/सचिव की उपस्थिति में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कल स्थानीय परिसदन में सामाजिक/राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में उठाये गये विभिन्न मुद्दों/मामलों के संदर्भ में कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को आदेश दिया। उन्होंने प्रखण्ड/अनुमण्डल एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक आचरण रखने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने जिला में दोन, तिरहुत एवं त्रिवेणी नहर प्रणाली को दुरूस्त कराकर अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु जल पहुॅचाने के संदर्भ में जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। सिकरहना जमींदारी बाॅध के जीर्णोद्वार हेतु अविलंब कार्रवाई का निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया। उन्होंने विद्युत दोष से बंद पड़े राजकीय नलकूपों का विद्युत दोष अविलम्ब दूर कर ऊर्जान्वित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बेतिया-गोपालगंज के बीच गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर मई 2015 तक इसे चालू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने बेतिया राज की भूमि पर अवैध कब्जा के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद, बेतिया के शौचालय निर्माण में अनियमितता के प्रकरण में दोषियों के विरूद्व त्वरित कार्रवाई का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया गया। जिला में 5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित चिकित्सकों की सूची विभाग को भेजने का निर्देश दिया ताकि स्थानांतरण की कार्रवाई की जा सके। 5 वर्ष से अधिक अवधि से एक जगह पर पदस्थापित पारा मेडिकल स्टाफ के स्थानान्तरण हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया। शराब के नाम पर स्प्रीट की कि जा रही बिक्री के विरूद्व पुलिस अधीक्षक को छापेमारी की कार्रवाई करने को कहा गया।

अन्य स्थानीय मामलों के समाधान हेतु सक्षम पदाधिकारियों के स्तर से कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डाॅ0 महाचन्द्र प्रसाद सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री श्री बिहार विनय बिहारी, सांसद श्री सतीश चन्द्र दूबे, विधायिका श्रीमती रेणु देवी, विधायक श्री प्रभात रंजन, प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार ब्यास जी, प्रधान सचिव गन्ना उद्योग श्री नवीन वर्मा, प्रधान सचिव पथ निर्माण श्री अरूण कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था श्री आलोक राज, सचिव नगर विकास एवं आवास डाॅ0 बी0 राजेन्द्र, सचिव ऊर्जा श्री प्रत्यय अमृत सहित अन्य विभागों के राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।