Saturday, 28 February 2015

देशरत्न के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हॅू- मुख्यमंत्री

पटना, 28 फरवरी 2015:- भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की 52वीं पुण्यतिथि पर उन्हें राष्ट्र ने शत्-शत् नमन किया और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।
पटना में देशरत्न डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई है, जहाॅ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन किया। भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी की ओर से बिहार के राज्यपाल के परिसहाय श्री राकेश दूबे, उप राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी की ओर से जिलाधिकारी पटना श्री अभय कुमार सिंह, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल श्री ई0एल0एस0एन0 बाला प्रसाद ने देशरत्न की समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर महासचिव बिहार राज्य नागरिक परिषद श्री छोटू सिंह, जदयू नेता श्री शिवशंकर निषाद, श्री कुलवंत सिंह सलूजा, श्री दिनेश गुप्ता, सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न को याद किया एवं उन्हें श्ऱद्धाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने देशरत्न डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद को याद करते हुये आगन्तुुक पुस्तिका पर देशरत्न के प्रति आदर प्रेषित करते हुये अंकित किया कि मैं देशरत्न के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हॅू। पत्रकारों से वार्ता करते हुये मुख्यमंत्री ने देशरत्न डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की स्वतंत्रता संग्राम में दी गई भूमिका को याद कराया और कहा कि संविधान के निर्माण में उनकी महती भूमिका थी, जिसे सैदव याद किया जायेगा। उनके अंदर मेधा और राष्ट्र प्रेम की भावना थी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। बिहार के गौरव को उन्होंने देश के सर्वोच्च पद पर रहकर बढ़ाया। उन्हें शत्-शत् नमन करता हॅू।

No comments:

Post a Comment