Wednesday, 12 November 2014

Swach Bharat Abhiyaan gains momentum

डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य दिसम्बर से
-सम्राट चैधरी, मंत्री, नगर विकास विभाग

पटना, 12 नवंबर 2014:- नगर विकास विभाग के मंत्री सम्राट चैधरी ने कहा है कि दिसम्बर माह से ‘‘डोर टू डोर’’ कचरा उठाने का काम प्रारंभ हो जायेगा। सालों भर स्वच्छता अभियान चलाए जाने की भी जरूरत पर उन्होंने बल दिया और कहा कि लोग केवल छठ पर्व के मौके पर साफ-सफाई को तरजीह देते हैं, अपने घर से लेकर गली, मुहल्लों की सफाई करते हैं और फिर बैठ जाते हैं लेकिन राज्य सरकार निरंतर स्वच्छता अभियान की दिशा में सचेष्ट है।

मंत्री महोदय आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग स्थित ‘संवाद’ कक्ष में स्वच्छ भारत अभियान,
प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर आई0एम0पी0सी0सी0 की ओर से आयोजित कार्यषाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के उक्त कार्यक्रमों की हम सराहना करते हैं एवं स्वच्छता अभियान में लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी करते हैं। आगे उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने स्वच्छता के लिए 1700 करोड़ रूपये दिए हैं जिसे छः भागों विभाजित कर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर 2014 को सौलिड वेस्ट मैनेजमेंट ट्रीटमेंट प्लान्ट का उद्घाटन बेरिया, पटना में होने जा रहा है। यही नहीं बल्कि प्रमुख चैक-चैराहों पर कचरे की प्रोसेसिंग के भी प्लान्ट लगाये जायेंगे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के संदर्भ में श्री चैधरी ने बताया क हमारी सरकार ने कन्या के विकास  हेतु मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, विवाह योजना, पोषाक योजना, साइकिल योजना आदि कार्यक्रम संचालित कर बेटियों के विकास का आगाज बहुत पहले से कर दिया है। यहाँ तक कि महिलाओं को नीति निर्धारण की स्थिति में लाने हेतु पंचायती राज चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण का भी लाभ दिया है। नतीजतन बड़ी संख्या मंे महिलाएँ समाज के विकास हेतु अहम् फैसलों में भागीदारी कर रही हैं।

श्री चैधरी ने कहा कि भू्रण हत्या पर भी हम चाहते हैं कि सख्त से सख्त कानून बने। अपने संबोधन के अंत में श्री चैधरी ने कहा कि हमारा व्यक्गित नारा है कि बिहार सुंदर बने स्वच्छ बने।

कार्यशाला के टेक्निकल सत्र में डाॅ0 एम0एस0 जावेद, डाइरेक्टर - पी0एच0ई0डी0, बिहार सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के संदर्भ में पावर प्वाइंट पे्रजेंटेशन किया।

इस मौके पर श्री राजेश कुमार - लीड बैंक मैनेजर - पी0एन0बी0-पटना ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना पर प्रकाश डाला तथा श्री शाहनवाज अहमद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास, बिहार सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के संदर्भ में कार्यशाला को संबोधित किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के क्षेत्रीय इकाईयों के पदाधिकारी सहित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से डाॅ0 नीना झा, सहायक निदेशक भी मौजूद थीं।

Towards healthier and safer buildings...

 भवन निर्माण मंत्री श्री दामोदर रावत ने कहा है कि लोगों को सुविधायुक्त एवं स्वास्थ्यवर्द्धक भवन उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (आईबीसी) न केवल बिहार बल्कि सम्पूर्ण भारत के आधारभूत संरचना के विकास के लिए काम कर रहा है। भवन को भूकंप, बाढ़ आदि आपदाओं से कैसे बचाया .जाये इसका भी प्रयास कर रहा है।

मंत्री महोदय आज अधिवेषन भवन में इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के बिहार चैप्टर एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि. के तत्वावधान में आयोजित ‘नेशनल कांफ्रेंस आॅन वाइब्रैंट बिहारः विजन-2047’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय समारोह का उद्घाटन करने के बाद सभागार में मौजूद लोगों का सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस स्मार्ट सिटी कैसा हो आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा करेगी एवं अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी जिसपर विचार कर बिहार सरकार इनके सुझावों के अनुरूप योजनाएं तैयार कर इस लागू करने का प्रयास करेगी।

श्री दामोदर रावत ने कहा कि आईबीसी भवन निर्माण की बेहतर तकनीक का प्रयास करता रहा है। 2047 में कैसा बिहार हो एवं स्मार्ट सिटी कैसा हो इसपर भी यह संस्था चर्चा करेगी। इससे पूर्व भवन निर्माण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री गंगा कुमार ने कहा कि भवन निर्माण के समय समाज की सभ्यता एवं संस्कृति का ख्याल रखना उतना ही जरूरी है जितना भवन की मजबूती एवं लोगों की सुरक्षा का। उन्होंने कहा कि सभ्यता एवं विरासत को कलात्मकता के साथ भवन निर्माण में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि पहले के लोग जिस प्रकार से मकानों का निर्माण करते थे उससे उनकी सभ्यता एवं संस्कृति की झलक मिलती है। आज पुराने भवनों के निर्माण को देख कर पहले की सभ्यता एवं संस्कृति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस अवसर पर अनेक पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए भवन निर्माण मंत्री श्री दामोदर रावत ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की ओर से भी मंत्री महोदय को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

समारोह को इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व महानिदेशक- सीपीडब्लूडी, इंजीनियर सी एस प्रसाद, महासचिव श्री प्रदीप मित्तल, इंजीनियर इन चीफ तथा इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस बिहार चैप्टर के अध्यक्ष श्री आर पी चैधरी, आईबीसी बिहार चैप्टर के सचिव श्री डी के बक्शी ने भी संबोधित किया।


Jitan Ram Manhi dines at Tharu Aadivassi's house...

 मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज बेतिया परिभ्रमण के दौरान बगहा-2 प्रखण्ड के भेडि़हारी थारू टोला में थारू आदिवासी के घर खाना खाया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ चैपाल भी लगायी। ग्रामीणों ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यहाॅ पर खाना खाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने पश्चिम चम्पारण जिला में अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज समाहरणालय सभाकक्ष में कई विभागों के प्रधान सचिव/सचिव की उपस्थिति में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कल स्थानीय परिसदन में सामाजिक/राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में उठाये गये विभिन्न मुद्दों/मामलों के संदर्भ में कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को आदेश दिया। उन्होंने प्रखण्ड/अनुमण्डल एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक आचरण रखने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने जिला में दोन, तिरहुत एवं त्रिवेणी नहर प्रणाली को दुरूस्त कराकर अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु जल पहुॅचाने के संदर्भ में जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। सिकरहना जमींदारी बाॅध के जीर्णोद्वार हेतु अविलंब कार्रवाई का निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया। उन्होंने विद्युत दोष से बंद पड़े राजकीय नलकूपों का विद्युत दोष अविलम्ब दूर कर ऊर्जान्वित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बेतिया-गोपालगंज के बीच गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर मई 2015 तक इसे चालू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने बेतिया राज की भूमि पर अवैध कब्जा के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद, बेतिया के शौचालय निर्माण में अनियमितता के प्रकरण में दोषियों के विरूद्व त्वरित कार्रवाई का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया गया। जिला में 5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित चिकित्सकों की सूची विभाग को भेजने का निर्देश दिया ताकि स्थानांतरण की कार्रवाई की जा सके। 5 वर्ष से अधिक अवधि से एक जगह पर पदस्थापित पारा मेडिकल स्टाफ के स्थानान्तरण हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया गया। शराब के नाम पर स्प्रीट की कि जा रही बिक्री के विरूद्व पुलिस अधीक्षक को छापेमारी की कार्रवाई करने को कहा गया।

अन्य स्थानीय मामलों के समाधान हेतु सक्षम पदाधिकारियों के स्तर से कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डाॅ0 महाचन्द्र प्रसाद सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री श्री बिहार विनय बिहारी, सांसद श्री सतीश चन्द्र दूबे, विधायिका श्रीमती रेणु देवी, विधायक श्री प्रभात रंजन, प्रधान सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार ब्यास जी, प्रधान सचिव गन्ना उद्योग श्री नवीन वर्मा, प्रधान सचिव पथ निर्माण श्री अरूण कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था श्री आलोक राज, सचिव नगर विकास एवं आवास डाॅ0 बी0 राजेन्द्र, सचिव ऊर्जा श्री प्रत्यय अमृत सहित अन्य विभागों के राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


Tuesday, 11 November 2014

श्री जीतन राम माॅझी बेतिया परिसदन में


मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज बेतिया परिसदन में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा राजनैतिक, सामाजिक, प्रशासनिक एवं विकास से संबंधित स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने एक-एक कार्यकर्ताओं की बात सुनी तथा उनसे लिखित ज्ञापन/परिवाद पत्र प्राप्त किया। उन्होंने इन समस्याओं के निदान हेतु संबंधित स्तर से कार्रवाई करने हेतु निर्देश देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा उठाये गये मुद्दों के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डाॅ0 महाचंद्र प्रसाद सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री श्री विनय बिहारी, विधायक श्री प्रभात रंजन, विधायिका श्रीमती मनोरमा प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष श्री एन0एन0 शाही तथा विभिन्न राजनीतिक/सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

250 युवक/ युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरित

मुख्यमंत्री ने थरूहट विकास अभिकरण, पश्चिम चम्पारण द्वारा कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र एवं नियुक्ति पत्र का किया वितरण।

मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज अपनी बेतिया यात्रा के दौरान स्थानीय टाउन हाॅल में समेकित थरूहट विकास अभिकरण, पश्चिम चम्पारण द्वारा कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र एवं नियुक्ति पत्र का वितरण किया। अभिकरण द्वारा सिलाई एवं कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त 250 युवक/ युवतियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इंडस इंटिग्रेटेड इन्फार्मेशन मैनेजमेंट लिमिटेड, कोलकाता द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड हेतु प्रशिक्षण प्राप्त 100 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र तथा दो-दो सेट ड्रेस का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के लोगों को अपने बच्चे की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्वयं कष्ट सहकर भी अपने बच्चे/बच्चियों की शिक्षा सुनिश्चित करनी चाहिये। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के लोगों को नशा एवं शराब से दूर रहकर अपना एवं अपने बच्चों का भविष्य संवारने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुटखा जैसे नशीले पदार्थ की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका सख्ती से अनुपालन कराने हेतु स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया।

     इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डाॅ0 महाचन्द्र प्रसाद सिंह, कला संस्कृति एवं युवा मंत्री विनय बिहारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

मोतीझील के विकास एवं सौन्दर्यीकरण

मुख्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण
 

पटना, 11 नवंबर 2014:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी ने आज सुबह मोतिहारी शहर के बीचोबीच अवस्थित ऐतिहासिक झील मोतीझील एवं केन्दय विष्वविद्यालय के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित संवाददाताओं को बताया कि एक वर्ष पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मोतीझील के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए बैठक हुई थी, जिसमें लगभग 99 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट बनाया गया। राज्य स्तर पर वेट लैंड आॅथरीटी एवं जिला स्तर पर भी समिति का गठन किया गया है। राज्य स्तरीय समिति में मत्स्य विभाग, पर्यटन विभाग, जल संसाधन विभाग, कला संस्कृति विभाग को शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार को प्रेषित किया गया था। केन्द्र सरकार की ओर से एक टीम मोतीझील का सर्वेक्षण करने आयी थी, उन्होनें बताया की एन0एच0 के इस पार मोतीझील है एवं उस पार कररिया झील है एवं इनसे सटे लगभग 43 झील इसी प्रकार के है। केन्द्रीय समिति ने मोतीझील के किनारे शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण होने का मुद्दा उठाया था। केन्द्र सरकार द्वारा 25 करोड़ रूपये उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने ने कहा कि तत्काल इस राषि से झील के पानी की सफाई एवं झील की सफाई करायी जायेगी। उन्होनें स्थानीय विधायक को पटना में आकर इस मुद्दे को रखने को कहा ताकि संबंधित संचिका का अवलोकन कर अग्रेतर कार्रवाई कर सके। जिलाधिकारी ने राज्य स्तर पर गठित प्राधिकार के लिए एक नोडल विभाग का होना आवष्यक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले का वे गहन अध्ययन करेंगे। मोतीझील के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए शेष राषि यदि केन्द्र सरकार उपलब्ध नहीं कराती है तो आवष्यकता परने पर राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी।

       केन्द्रीय विष्वविद्यालय के लिए मोतिहारी इंजीनियरिंग काॅलेज के समीप चयनित 301 एकड़ भूमि के सथल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक श्री प्रमोद कुमार एवं जिलाधिकारी से वार्ता करने के उपरांत उपस्थित संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि का चयन कर लिया गया है परन्तु अधिग्रहण नहीं हुआ है। आधी जमीन बेतिया राज की है, जिसने 30 साल के लिए अपनी जमीन को चीनी मिल को लीज पर दिया था। लीज की अवधि समाप्त हो गयी है। अतः सरकार इसका अधिग्रहण कर सकती हैं। शेष जमीन में अधिकतर रैयतो का है, जिन्हें दान के लिए प्रेरित किया जा सकता है। दान में जमीन नहीं मिलने पर जमीन का मुआवजा देकर अधिग्रहण करना होगा। उन्होनें बताया निजी रैयतो द्वारा कहीं-कहीं अपनी जमीन से मिट्टी बेची जा रही है, जिसके कारण बड़े-बड़े गडढे हो गये है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देष दिया कि वाणिज्य कर अधिनियम के तहत केन्द्रीय विष्वविद्यालय के लिए चयनित भूमि में गड्ढ़ा करने वाले रैयतो पर जुर्माना लगायें एवं भूमि अधिग्रहण के समय भूमि के लिए मिलने वाली राषि में से उक्त रकम की कटौती की जायेगी। कुछ ट्रैक्टर चालको के विरूद्ध प्राथिमिकी भी दर्ज करायी गयी है। सरकार जमीन के मसले का शीघ्र हल करेगी ताकि अतिषीघ्र केन्द्रीय विष्वविद्यालय का निर्माण हो सके एवं जिले का विकास हो सके तथा सूबे के छात्र इससे लाभांन्वित हो सके। जिला अतिथिगृह में गृह विहिन महादलित महिलाओं की व्यथा भी मुख्यमंत्री ने सुनी एवं उन्हें आवास उपलब्ध कराने का आष्वासन दिया। पुलिस लाईन में अवस्थित हैलिपैड पर सार्जेंंट मेजर मसेलिहुद्दीन ने सषस्त्र बल के साथ गार्ड आॅफ आॅनर प्रदान किया। मुख्यमंत्री पष्चिमी चम्पारण, बेतिया के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी के साथ मंत्री कला संस्कृति एवं युवा श्री विनय बिहारी, विधायक श्री प्रमोद कुमार, मधुबन क्षेत्र के विधायक श्री षिवजी राय, जिलाधिकरी श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री प्रकाष अस्थाना भी साथ थे।