जेल को जेल के रूप में नहीं, सुधार गृह के रूप में देखते हैं:- मुख्यमंत्री
पटना, 27 दिसम्बर 2014:- जेल को जेल के रूप में नहीं, सुधार गृह के रूप में देखते हैं। जेल जाने वाला हर कोई अपराधी नहीं होता, न्याय मिलने में कुछ दिक्कत के कारण कुछ निर्दोषों को भी जेल जाना पड़ता है। न्याय पद्धती के कारण कुछ निर्दोष जेल जाते हैं और अपराधी जेल से बाहर रहते हैं। न्यायालयों में फैसले गवाह एवं साक्ष्य के आधार पर होते हैं। गवाह एवं साक्ष्य नहीं मिलने पर न्यायालय कुछ नहीं कर सकता। अपराधियों को छोड़ना उनकी विवषता हो जाती है। जेल में प्रताड़ना देने का काॅन्सेप्ट नहीं है बल्कि बंदियों को अच्छा नागरिक बनाये जाने की कोषिष करनी है। आज मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी काको, जहानाबाद में नवनिर्मित मण्डल कारा का उद्घाटन षिलापट्ट हटाकर एवं फीता काटकर कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हवा में गुब्बारा के गुच्छों को उड़ाकर राज्यवासियों के बीच शांति के संदेष को प्रचारित किया।
मुख्यमंत्री ने महती उत्साही जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि मण्डल कारा जहानाबाद को समर्पित करते हुये उन्हें बहुत खुषी हो रही है। उन्होंने नववर्ष की शुभकामना भी राज्यवासियों को दी और कहा कि उनकी ईष्वर से प्रार्थना है कि नववर्ष हम सबके लिये सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति का हो। हम सब निरंतर प्रगति करें और विकास की बुलंदियों को छुयें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित जहानाबाद मण्डल कारा में 1156 बंदियों को रखे जाने की क्षमता है, इसके निर्माण पर बीस करोड़ रूपये का व्यय हुआ है तथा यह कारा 25 एकड़ भूमि के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अद्भूत जेल है, इसमें अस्पताल, महिला एवं पुरूषों के लिये अलग-अलग वार्ड, व्यायामषाला, मनोरंजन कक्ष, साक्षात्कार कक्ष, पुस्तकालय के साथ अन्य सभी आवष्यक सुविधायें सृजित की गयी है। मुख्यमंत्री ने मण्डल कारा में सृजित सभी सुविधाओं का अवलोकन भी किया तथा कारा परिसर में एक वृक्ष लगाया और कहा कि कारा परिसर में आकर्षक बगीचे विकसित किये जायेंगे। पढ़ने-लिखने की भी व्यवस्था यहाॅ पर है। जेल से निकलने के बाद बंदी सच्चे नागरिक बनकर दिखायें। जेल में आये लोग जब यहाॅ से निकलें तो उत्कृष्ट नागरिक सिद्ध हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्याय होते नहीं देखना चाहिये। सामाजिक जिम्मेदारी का निर्बाह हम नहीं कर पाते हैं। अत्याचारी के विरूद्ध नहीं खड़े होते, अन्याय को बढ़ने से नहीं रोकते, यह गलत प्रवृति है। अन्याय को रोकें, अत्याचार होते देख रहे हैं तो यहाॅ के न्यायालय से बच सकते हैं, मगर ईष्वर की अदालत से नहीं बच सकेंगे। अत्याचार को मात्र देखने का काम न करें बल्कि इसे मिटाने का भी प्रयास करें। न्याय पाने के लिये अनेक तरह के प्लेटफाॅर्म हैं, जैसे मानवाधिकार, सूचना का अधिकार, सेवा पाने का अधिकार ये सब है, इन सबका उपयोग करें। हम युवा शक्ति से विषेष रूप से आह्वान करते हैं कि जब वे दुनिया में आये हैं तो कुछ करके ही यहाॅ से जायें। अपने जीवन को सार्थक बनायें, लोगों का सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब पीने से मनुष्य में राक्षसी प्रवृति आ जाती है। नषापान से दूर रहें। दिमाग का उपयोग समाज के हित में करें। आज बिहार के नाम को देष में नहीं विदेषों में भी इज्जत से लिया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने बिहार को ऐसी जगह पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहाॅ से आगे बढ़ने में कोई दिक्कत नहीं है। श्री नीतीष कुमार के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके काम को आगे बढ़ायेंगे, बिगाड़ेंगे नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम टोला सेवक, विकास मित्र, षिक्षकों के साथ समाज के दबे, कुचले, पिछड़ों के लिये बहुत कुछ करना चाहते हैं, मगर केन्द्र में जो सरकार बनी है, वह बिहार के बारे में सोंचने वाली नहीं है। अनेक मद में हमारे पैसे काट लिये गये हैं। इन्दिरा आवास, मनरेगा, बी0आर0जी0एफ0 में पैसे की कटौती कर दी गयी है। 2015 तक बिजली में सुधार करने की बात श्री नीतीष कुमार ने किया था। 2014 में ही बिजली में सुधार हो गया। जहाॅ 1400 से 1500 मेगावाट बिजली मिलती थी, वहीं आज तीन हजार मेगावाट बिजली दे रहे हैं। 2015 तक हर टोले में बिजली पहुॅचाने का प्रयास कर रहे हैं। तार, पोल, कंडक्टर, ट्रांसफर्मर की व्यवस्था कर बिजली के नेटवर्क को निरंतर बढ़ा रहे हैं। बिजली हम सबके लिये बेहद आवष्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जात, धर्म, भाषा के भेद को हम सब मिटाकर अपनी एकता को बनाये रखें। समाज में सब मिल-जुलकर रहें, हम सब एक परम पिता परमेष्वर की संतान हैं। हिन्दुस्तान अनेकता में एकता का देष है, यही हमारी खुबसूरती है। किसी धर्म को मानना, धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता हमें प्राप्त है, मगर प्रलोभन देकर, दवाब में या झूठे सपने दिखाकर धर्मांतरण होता है तो यह गलत बात है, इसके प्रति जरूर सोचेंगे। उन्होंने कहा कि वास्तविक समस्या से हटाकर हमें मंदिर, मस्जिद, समान सिविल कोड, धारा 370 में उलझाकर हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने हिन्दुस्तान को एक किया था। तमाम राजे-रजवाड़ों को एक कर संघ बनाया था। हमें अपनी एकता को हर हाल में बनाये रखना है। अफवाह से बचें, अफवाह के पीछे के तथ्यों को जानें। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने राज्य के विकास के लिये बहुत अच्छा काम किया था। वे नीति पर चलने वाले इनसान हैं। उनके काम को बरकरार रखने के लिये उनका साथ देना चाहिये था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के पहले बताया जा रहा था कि चार लाख करोड़ विदेषों में काला धन जमा है, उसे स्वदेष लायेंगे। 15-20 लाख रूपये सभी खाताधारियों के खाते में जमा करायेंगे, मगर आज तक किसी के खाते में एक फूटी कौड़ी नहीं आयी। आज पुनः आप सबको दिग्भ्रमित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कुर्ता, धोती तो दे दिया, अब टोपी भी दे दीजिये, मगर ऐसा देखा गया है कि केन्द्र के विपरीत जिन राज्यों में दूसरे दलों की सरकार थी, वहाॅ पर भी विकास का बहुत काम हुआ है। बिहार में भी विकास की गति आयी। हमारा घरेलू सकल उत्पाद दर सर्वाधिक है। चुनाव में ज्यादा खर्च होगा तो इसका असर विकास पर पड़ेगा और विकास का काम कम होगा।
समारोह की अध्यक्षता प्रधान सचिव गृह श्री आमिर सुबहानी ने किया और मण्डल कारा जहानाबाद में सृजित सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाष डाला और कहा कि सरकार का प्रयास है कि वे इस मण्डल कारा को आदर्ष कारा के रूप में विकसित करें। धन्यवाद ज्ञापन कारा महानिदेषक श्री प्रेम सिंह मीणा ने किया। इस अवसर पर विधायक श्री अभिराम शर्मा, विधान पार्षद श्री अनूज कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला परिषद जहानाबाद श्रीमती संगीता सिंह, आयुक्त मगध प्रमण्डल श्री आर0के0 खंडेलवाल, जिलाधिकारी जहानाबाद श्री आदित्य कुमार दास सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने भीड़ में जाकर उत्साही शुभचिन्तकों से मुलाकात की। उनके फूल, माला एवं अभिवादन को स्वीकार किया।
’’’’’’

No comments:
Post a Comment