पटना, 25 मार्च 2015:- दो दिवसीय जश्न-ए-उर्दू के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राज्य के ग्यारह उर्दू साहित्यकारों, कवियों को उर्दू पाण्डुलिपि प्रकाशन के अन्तर्गत स्वीकृत राशि का चेक भेंट किया। जिन उर्दू साहित्यकारों को अनुदान की राशि दी गई, वे यथा- श्री मोहम्मद मुस्लेहुद्दीन (फुलवारीशरीफ, पटना), डाॅ0 मोहम्मद मजाहिरूल हक (सुलतानगंज, पटना), डाॅ0 मोहम्मद साकिब अनवर (पूर्णिया), श्री मोहम्मद जमालुद्दीन उर्फ जमाल (फुलवारीशरीफ, पटना), श्री मोहम्मद जाकिर (बेतिया), श्री मोहम्मद शहाबुद्दीन (बेलागंज, गया), श्री सदर आलम गौहर (मधुबनी), श्रीमती तहसीन रोजी (सुलतानंज, पटना), श्रीमती तबस्सुम नाज (दरगाह रोड, पटना), डाॅ0 कासिम खुर्शीद (महेन्द्रू, पटना) एवं श्री सैयद अरशद असलम (मुजफ्फरपुर) हैं। अनुदान पाने वाले एक साहित्यकार को 35 हजार रूपये, पाॅच साहित्यकारों को तीस-तीस हजार रूपये, तीन साहित्यकारों को 25-25 हजार रूपये एवं दो साहित्यकारों को 20-20 हजार रूपये अनुदान की राशि का चेक मुख्यमंत्री ने दिया।
No comments:
Post a Comment