Wednesday, 11 March 2015

बिहार विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त कर लिये जाने के बाद मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा

पटना, 11 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में 140 के मुकाबले जीरो मत से विश्वासमत प्राप्त किया। विश्वासमत प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री को उनके विधानसभा स्थित चेम्बर में राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक, विधान पार्षद एवं अनेक पूर्व विधायक एवं विधान पार्षदों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा उन्हें विश्वासमत जीतने के लिये बधाई एवं शुभकामनायें दी। बधाई देने वालों में राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र पूर्वे, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, राजद विधायक दल के नेता श्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, काॅग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक चैधरी, काॅग्रेस विधायक दल के नेता श्री सदानंद सिंह, सी0पी0आई0 विधायक श्री अवधेश कुमार राय, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, वित मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री पी0के0 शाही, खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री श्याम रजक, पशुपालन मंत्री श्री बैद्यनाथ सहनी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री श्रवण कुमार, गन्ना उद्योग मंत्री श्रीमती रंजू गीता, विधायक यथा- श्री कृष्णनंदन यादव, श्री अब्दुल गफ्फूर, श्री अख्तरूल इस्लाम शाहिन, श्री रामबालक सिंह, श्री सतीश कुमार, श्री दाउद अली, श्रीमती रेणु कुमारी कुशवाहा, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती ज्योति माॅझी, श्रीमती गुड्डी देवी, श्री गौतम सिंह, श्रीमती मंजू वर्मा, श्री रामानंद प्रसाद सिंह, उप सभापति बिहार विधान परिषद श्री सलिम परवेज, विधान पार्षद यथा- श्री उपेन्द्र प्रसाद, श्री संजय कुमार सिंह, श्री नीरज कुमार, श्री केदारनाथ पाण्डेय, श्री हुलास पाण्डेय, श्री संजय सिंह, श्री ललन सर्राफ, श्री उदय कान्त चैधरी, श्री मंजर आलम, श्री रणवीर नंदन, प्रो0 रामवचन राय, श्री भोला यादव, श्री रूदल राय, पूर्व मंत्री श्री रामलखन महतो सहित अनेक विधायक, विधान पार्षद प्रमुख थे।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के अपने आवास 7, सर्कुलर रोड पहुॅचने पर बड़ी संख्या में वहाॅ पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया, उन्हें पुष्प-गुच्छ एवं फूलों का माला भेंटकर विश्वासमत जीतने के लिये बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि न्याय के साथ विकास का जो रास्ता है, उस पर चलेंगे। वक्त के अनुसार निर्णय लेकर उसे लागू करेंगे। जब भी कोई काम करते हैं तो सोंच -समझकर नियम की परिधि में रहकर काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया विश्वास, समर्थन, प्रेम मेरे लिये सबसे बड़ा संबल है। जनता की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने का कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में विभिन्न जिलों से आये बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जिला जदयू अध्यक्ष, जिला स्तर के विभिन्न प्रकोष्ठों के जदयू पदाधिकारीगण, शुभचिन्तक सम्मिलित थे। मुख्यमंत्री को उनके आवास पर बधाई देने वालों में विधान पार्षद श्री राजू यादव, शिक्षाविद् श्रीमती पदमाशा झा, जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री बिरेन्द्र कुशवाहा, किसान आयोग के सदस्य श्री बागेश्वरी सिंह, पूर्व विधायक श्री सतीश कुमार, पूर्व विधान पार्षद श्री गणेश भारती, सदस्य सवर्ण आयोग श्री नरेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुन्नी वक्फ बोर्ड श्री मोहम्मद इरशादुल्लाह, सामाजिक कार्यकर्ता यथा- श्री महमूद अशरफ, श्रीमती कंचन माला चैधरी, प्रो0 शाहिद अहमद, श्री रविन्द्र तांती, श्री इम्तियाज अहमद, श्री असगर अली खाॅ, अध्यक्ष बिहार चेम्बर आॅफ काॅमर्स श्री ओ0पी0 शाह, पूर्व अध्यक्ष मदरसा बोर्ड श्री एजाज अहमद, श्री शिवशंकर निषाद, सदस्य मछुआरा आयोग श्री अरविन्द निषाद, श्री कौशलेन्द्र यादव, श्री नन्दकिशोर यादव, श्री प्रमोद चंद्रवंशी सहित सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता प्रमुख थे।


No comments:

Post a Comment