Sunday, 1 March 2015

न्यायमूर्ति एन0एन0 सिंह ने जाॅच प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को सौंपा

पटना, 28 फरवरी 2015:- अध्यक्ष भागलपुर दंगा न्यायिक जाॅच आयोग न्यायमूर्ति एन0एन0 सिंह ने जाॅच प्रतिवेदन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सौंपा। वे भागलपुर दंगा 1989 के बाद दर्ज काण्डों के संबंध में जाॅच कर रहे थे।
प्रधान सचिव गृह श्री आमिर सुबहानी ने बताया कि जाॅच आयोग के प्रतिवेदन के अध्ययन के बाद सरकार द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, अध्यक्ष भागलपुर दंगा न्यायिक जाॅच आयोग न्यायमूर्ति एन0एन0 सिंह के अलावे प्रधान सचिव गृह श्री आमिर सुबहानी तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह गंगवार उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment