Monday, 30 March 2015

राज्य सरकार की विभिन्न निगम निकाय एवं उपक्रमों ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 54.61 करोड़ रूपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया

पटना, 30 मार्च 2015:- राज्य सरकार की विभिन्न निगम निकाय एवं उपक्रमों ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 54.61 करोड़ रूपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को भेंट किया। जिन निगम निकाय एवं उपक्रमों ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये राशि दी है, वे यथा निम्न हैं- बिहार राज्य पुल निर्माण निगम 15 करोड़ रूपये, बिहार राज्य बिवरेज काॅरपोरेशन 11 करोड़ रूपये, बिहार राज्य बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन काॅरपोरेशन 12 करोड़ रूपये, बिहार राज्य काॅपरेटिव मिल्क फेडरेशन (कम्फेड) तीन करोड़ रूपये, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड तीन करोड़ रूपये, बिहार स्टेट पुलिस भवन निर्माण निगम तीन करोड़ रूपये, बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम एक करोड़ रूपये, बिहार मेडिकल सर्विसेज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅरपोरेशन एक करोड़ रूपये, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम दो करोड़ रूपये, बिहार राज्य टेक्सटबुक काॅरपोरेशन लिमिटेड दो करोड़ रूपये, बिहार स्टेट इलेक्ट्राॅनिक विकास निगम लिमिटेड (बेल्ट्राॅन) पचास लाख रूपये, बिहार स्टेट टूरिस्ट डेवलपमेंट काॅरपोरेशन एक करोड़ ग्यारह लाख रूपये।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित निगम निकाय एवं उपक्रमों के अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे पूरी लग्न एवं निष्ठा से अपने कर्तव्यों, दायित्वों का निर्बाह करते रहेंगे तो निगम निकाय कभी भी घाटे में नहीं जायेगा बल्कि लाभ कमाकर राज्य के निर्माण में अपनी भागदारी तो देगी ही तथा सामाजिक दायित्वों का निर्बाह भी कर पायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर दान करना चाहिये। इस राशि का उपयोग गरीब, असहाय एवं प्राकृतिक आपदाओं के समय पीडि़त परिवारों की सहायता में खर्च की जाती है। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि राज्य के निगम निकाय जिनकी स्थिति कभी बद से बदतर थी और वे बंद होने के कगार पर थी, वही आज मुनाफा कमा रही है। साथ ही सामाजिक दायित्वों में हाथ भी बंटा रही है।
इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लनन सिंह, पशुपालन मंत्री श्री बैद्यनाथ सहनी, स्वास्थ्य मंत्री श्री रामधनी सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री नौशाद आलम, निबंधन मंत्री श्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा, विधायक श्री सरफराज आलम, विकास आयुक्त श्री एस0के0 नेगी, प्रधान सचिव शिक्षा श्री आर0के0 महाजन, प्रधान सचिव पथ निर्माण श्री अरूण कुमार सिंह, प्रधान सचिव स्वास्थ्य श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, प्रधान सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण श्रीमती अंशुली आर्य, प्रधान सचिव गृह श्री आमिर सुबहानी, सचिव पशुपालन श्री नर्मदेश्वर लाल, अध्यक्ष बिहार राज्य पुलिस बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन काॅरपोरेशन श्री सुनील कुमार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष श्री बिपिन कुमार सिंह, बिहार राज्य बिल्डिंग काॅरपारेशन निगम के प्रबंध निदेशक श्री गंगा कुमार, प्रबंध निदेशक कम्फेड श्री आदेश तितरमारे, बिहार शिक्षा परियोजना के प्रबंध निदेशक श्री राहुल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment