Tuesday, 23 December 2014

हमलोगों की गलती का सदा बी0जे0पी0 को लाभ मिल रहा है:- मुख्यमंत्री

 हमलोगों की गलती का सदा बी0जे0पी0 को लाभ मिल रहा है:- मुख्यमंत्री 

 

पटना, 23 दिसम्बर 2014:- झारखण्ड एवं जम्मू-कष्मीर के चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने पत्रकारों से कहा कि जिस रूप से भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार किया गया था और वे ख्याली पुलाव पका रहे थे। झारखण्ड में दो तिहाई बहुमत हासिल करने का दावा कर रहे थे। कष्मीर में सरकार बनाने की बात कह रहे थे। यह चुनाव उनके लिये खतरे का निषान है। मात्र पैसा, प्रचार तंत्र और झूठे वादों से यहाॅ के लोग भरमाने वाले नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बिहार की तरह झारखण्ड में भी गठबंधन हुआ होता तो उन्हें जितनी सीट मिली है, उसकी आधी सीट पर ही वे सिमट कर रह जाते। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात्र तीस प्रतिषत एवं भाजपा विरोधी शक्तियों को 46 प्रतिषत वोट मिला, फिर भी भाजपा की सरकार केन्द्र में बनी। हमलोगों की गलतियों का सदा बी0जे0पी0 को लाभ मिल रहा है। हम सब अब पुरानी गलतियों की पुनरावृति नहीं होने देंगे। भाजपा के विजय रथ को बिहार में फटकने नहीं देंगे।
’’’’’’


No comments:

Post a Comment