मुख्यमंत्री ने जहानाबाद काको के विष्णु मंदिर में पूजा अर्चना की
पटना, 27 दिसम्बर 2014:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने आज जहानाबाद जिला के काको स्थित विष्णु मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। राज्य एवं राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की। इस अवसर पर हजारो उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प-गुच्छ एवं फूल मालों से किया। मुख्यमंत्री ने उनके समक्ष जाकर उनकी बातें सुनी और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने आज काको मलिक टोला स्थित जदयू नेता स्व0 अकबर इमाम के घर जाकर उनकी माॅ श्रीमती मैमूना खातुन एवं उनकी धर्मपत्नी तथा अन्य परिजनों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दिया। ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पूर्व अकबर इमाम की मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के साथ लगभग 15 मिनट तक रहकर उनके परिवार के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा उनके समस्याओं के साथ उनके मुहल्ले की समस्याओं की भी जानकारी ली।
’’’’’’

No comments:
Post a Comment