पटना, 01 अप्रील 2015:- बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र सिंह एवं प्रधान सचिव वन एवं पर्यावरण श्री विवेक सिंह ने आज शाम मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर उन्हें बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 25 लाख रूपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस चेक को सधन्यवाद स्वीकार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment