Friday, 17 April 2015

मुख्यमंत्री ने शोक एवं दुख व्यक्त किया

पटना, 17 अप्रैल 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को जैसे ही रेणु शर्मा के निधन की सूचना दी गई तो मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा कि मैं इस सूचना से अत्यधिक मर्माहत हॅू। उनसे हमलोगों का पारिवारिक संबंध रहा था। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुत्री थी। उनका स्वभाव सरल एवं सुशील था। वे सबसे सहृदय मिलती थी। हमलोग भी उन्हें अपने बहन के रूप में मानते थे, उनका आदर करते थे।
मुख्यमंत्री ने शोक संत्पत परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा स्व0 रेणु शर्मा की आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि आज रेणु शर्मा का निधन किदवईपुरी स्थित उनके आवास पर हो गया।





No comments:

Post a Comment