पटना, 04 अप्रील 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संवाद सभाकक्ष में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ समेकित रूप से किये जाने के बाद पत्रकारों के साथ वार्ता की। पत्रकारों द्वारा भाजपा द्वारा यह दावा किये जाने कि वे दस साल तक देश में राज करेंगे, से जुड़े प्रश्न के उतर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का दावा इस बात का परिचायक है कि वे समझ चुके हैं कि जनता उनसे नाराज हो चुकी है। लोगों में उनके प्रति कन्फीडेंस (विश्वास) की कमी आयी है। काला धन की वापसी, बेरोजगारी की समस्या के निदान में उनकी सरकार पूरी तरह से असफल रही है। उनके वादाखिलाफी को लोग समझ चुके हैं। जनमत उनके खिलाफ हो रहा है। भूमि अधिग्रहण विधेयक जैसे काले कानून को लोग समझ चुके हैं। अभी तो वे मात्र एक साल पूरा करने ही जा रहे हैं। चार साल तक जमकर काम करने की बात कहनी चाहिये थी। इस तरह का दावा सामान्यतः नहीं किया जाता है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के जंगलराज से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 2002 में गुजरात में क्या हो रहा था या उसके बाद क्या हुआ। उनके पास बोलने का कोई नैतिक बल नहीं है। मैं इस बयान पर कोई टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं समझता हूॅ। मैं बिहार की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूॅ कि राज्य में कानून के राज को कायम रखेंगे। बिहार के मान, मर्यादा को ऊॅचा करेंगे और इसे नई ऊॅचाई पर पहुॅचायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का विश्वास जुमलेबाजी पर है।

No comments:
Post a Comment