पटना, 02 अप्रील 2015:- भगवान महावीर के उपदेशों के अनुकरण एवं आत्मसातीकरण से ही मानवता का कल्याण हो सकता है। उनका अहिंसा परमो धर्मः एवं जीओ और जीने दो का संदेश आज और अधिक प्रासंगिक हो गया है। हमलोगों को उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है। आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कुण्डलपुर महोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास मानवता का इतिहास रहा है। हमलोगों को सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा रखनी चाहिये।
नालंदा की धरती सर्वधर्म सम्भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करती है। पूरे विश्व में ज्ञान की रौशनी फैलाने वाला नालंदा विश्वविद्यालय, पावापुरी, राजगीर, सूर्य उपासना का स्थल बड़गाॅव, विश्व शांति स्तूप सहित अन्य ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के वजह से नालंदा दुनिया में प्रसिद्ध है। भगवान बुद्ध एवं महावीर की इस धरती पर आने वाले लोग पूरी दुनिया में प्रेम एवं शांति का संदेश फैलायें, ऐसी हम आशा करते हैं। दुनिया में अनेक तरह के विवाद एवं संघर्ष चल रहे हैं, पर संघर्ष से किसी समस्या का समाधान नहीं होता है। उन्होंने लोगों को शांति एवं सद्भाव से जीने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय के वल्र्ड हेरिटेज साइट के रूप में स्थापित होने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पूरे इलाके में स्थित अन्य पर्यटन केन्द्रों का भी काफी विकास होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 32 करोड़ रूपये की लागत से 12 पंचायत सरकार भवन, 13 विद्यालय भवन, बिहारशरीफ नगर निगम की दो योजना तथा चार प्रखण्डों में पंचायत स्तरीय भारत निर्माण राजीव गाॅधी सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास से लोगों को काफी सहुलियतें होगी। पंचायत सरकार भवन स्थानीय स्वशासन की परिकल्पना को मूर्तरूप देने में कारगर भूमिका निभयेगा एवं इससे गाॅव तथा पंचायतों में विकास की गति तेज होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नद्यावर्त महल में भगवान महावीर की पूजा अर्चना भी की।
समारोह को संबोधित करते हुये बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी ने कहा कि आज दुनिया को भगवान महावीर के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुण्डलपुर महोत्सव भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक फैलाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्री जितेन्द्र कुमार, श्री राजेश कुमार सिंह, कुण्डलपुर महोत्सव के संयोजक श्री विजय जैन, संत रविन्द्र कीर्ति जी, जिलाधिकारी श्री बी0 कार्तिकेय, उप विकास आयुक्त श्रीमती रचना पाटिल सहित सभी वरीय पदाधिकारी, जैन धर्मावलंबी एवं श्रद्धालू उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment