Monday, 23 February 2015

पूर्व विधायक स्व0 सीता राम चमरिया के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा

पटना, 23 फरवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सीता राम चमरिया के निधन पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 सीता राम चमरिया जुझारू सामजिक कार्यकर्ता एवं राज नेता थे। वे दो बार विधानसभा के सदस्य रहे तथा एक बार विधार परिषद के भी सदस्य रहे थे। उन्होंने कटिहार नगर पालिका के अध्यक्ष के पद को भी सुशोभित किया था तथा बिहार राज्य बिलडिंग कंस्ट्रकशन कार्पोरेशन के चेयरमैन भी रहे थे। उनकी पहचान जुझारू राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में रही थे। वे आॅल इंडिया काॅन्ग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे तथा राज्य की सेवा की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा घोषणा किया कि स्व0 सीता राम चमरिया के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री ने स्व0 चमरिया के परिजनों को संत्वना भी दी।


No comments:

Post a Comment