Saturday, 28 February 2015

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च को होगा

पटना, 28 फरवरी 2015:- मार्च 2015 के प्रथम सोमवार अर्थात 2 मार्च को प्रातः दस बजे से मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दरबार में पुलिस, भू-राजस्व एवं निबंधन से संबंधित शिकायतें मुख्यमंत्री द्वारा सुनी जाएगी।
मुख्यमंत्री के सचिव श्री अतीश चन्द्रा ने बताया है कि शिकायत पत्रों का निबंधन 2 मार्च के प्रातः साढ़े सात बजे से 11 बजे तक किया जायेगा और दस बजे प्रातः से जनता दरबार में शिकायतें सुनी जायेगी।



No comments:

Post a Comment