Monday, 23 February 2015

मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा

पटना, 23 फरवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज सुबह उनके आवास पर राज्य के विभिन्न कोने से आये हजारों राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें चैथी बार राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लिये जाने के लिए बधाई एवं शुभाकामनाएॅ दीं। उन्हें फूल माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने आए तमाम लोगों का उनके समक्ष जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा कहा कि राज्य के चैमुखी विकास में वे अपनी भूमिका दें। राज्य में अमन, शांति, सौहार्द, प्रेम का वातावरन बनाये रखें। सब मिलकर राज्य को प्रगती के शीर्ष पर ले जाने में मदद करें।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जदयू, राजद, काॅन्ग्रेस एवं भारतीय काॅमनिस्ट पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता, जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्य गण प्रमुख थे।


No comments:

Post a Comment