Friday, 6 February 2015

भारत सरकार से आवंटित राशि पूर्णरूपेण प्राप्त हो, इसके लिये विभागों में कड़े अनुश्रवण की व्यवस्था की गयी है

पटना, 05 फरवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने भारत सरकार से आवंटित राशि पूर्णरूपेण विभागों को प्राप्त हो, इसके लिये कड़े अनुश्रवण की व्यवस्था विभागों में की है। इस क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे मुख्यमंत्री की ओर से संबंधित विभाग के केन्द्रीय मंत्रियों को पत्र लिखें तथा उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित राशि एवं अब तक विमुक्त की गयी राशि की पूर्ण जानकारी देते हुये शेष राशि सुलभ कराये जाने का अनुरोध किया जाय। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री श्री चैधरी बिरेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर उनसे पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बी0आर0जी0एफ0 कार्यक्रम के अन्तर्गत जिन जिलों में वर्ष 2014-15 की प्रथम किश्त की राशि अभी तक स्वीकृत नहीं की गयी है, उन जिलों की राशि के साथ 13वीं वित आयोग तथा राज्य विशेष आवश्यकता अनुदान के अन्तर्गत अनुशंसित राशि यथाशीघ्र स्वीकृत कराये जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री भारत सरकार को लिखे गये पत्र की मूल प्रति संलग्न है।


No comments:

Post a Comment