Monday, 2 February 2015

जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट कृष्ण मुरारी किशन के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया

पटना, 02 फरवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट कृष्ण मुरारी किशन के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 कृष्ण मुरारी किशन समर्पित पत्रकार थे और जोखिम की परवाह किये बिना अपने दायित्वों का निर्वाह किया करते थे। उनके निधन से विशेषकर फोटो जर्नलिज्म को गहरा आघात पहुॅचा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर की लीला को टाला नहीं जा सकता। स्व0 कृष्ण मुरारी जी को बचाने के सारे उपाय किये गये। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया। मगर भगवान की मर्जी के सामने हम सबों की कुछ नहीं चली। अंततः वे हम सबकों छोड़कर चले ही गये। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे। परिजनों को दुख की इस असीम बेला को सहन करने की शक्ति दे।                                                        

No comments:

Post a Comment