पटना, 02 फरवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने बक्सर जिलान्तर्गत राजपुर प्रखण्ड के थाना धनसोई के ग्राम अमरपुर के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला सुनीता देवी, पति श्री गुलाब चन्द्र राम की सचिवालय हाॅल्ट स्टेशन के निकट रेल दुर्घटना में मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि उक्त मृत महिला के आश्रित को एक लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से तथा एक लाख रूपये बिहार राज्य असंगठित वर्कर्स एवं आर्टिजन इन्श्योरेंस प्रोग्राम के तहत दी जायेगी। उक्त घटना में घायल दो महिलायें जो जख्मी हुयी है, उन्हें बीस-बीस हजार रूपये की सहायता राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा किया कि मृतक सुनीता देवी की दो पुत्रियों की शिक्षा की व्यवस्था सरकार द्वारा निःशुल्क करायी जायेगी।
ज्ञातव्य है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तेरह महिलायें कल एक फरवरी को 518 डाउन पैसेंजर गाड़ी से बक्सर से प्रस्थान कर लगभग आठ बजे शाम को पटना सचिवालय हाॅल्ट पहुॅची थी। गाड़ी से उतरने के क्रम में एक महिला सुनीता देवी पटरी पर गिर गयी और उनकी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। अन्य दो महिला यथा- श्रीमती ललिता देवी एवं श्रीमती शांति देवी को इस घटना में चोट आयी थी। उनका उपचार पटना पी0एम0सीएच0 में कराया गया। बताया जाता है कि ये महिलायें अपनी समस्याओं के निदान के लिये मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिरकत के लिये पटना आ रही थी।

No comments:
Post a Comment