Saturday, 7 March 2015

स्व0 राम सुन्दर दास की स्मृति को किसी दल की सीमा में बाँधा नहीं जा सकता है, सब उनका हृदय से सम्मान करते थे- मुख्यमंत्री

पटना, 07 मार्च 2015:- पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 राम सुन्दर दास के पार्थिव शरीर को आज जदयू प्रदेश कार्यालय में लाया गया जहाँ पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, राज्य नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जदयू कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया, जहाँ पर दो मिनट का मौन रख कर तमाम उपस्थित लोगों ने उन्हेें मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्व0 राम सुन्दर दास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व0 राम सुन्दर दास हमसब के प्रिय नेता थे। सामाजवादी आन्दोलन से वे अपनी युवा अवस्था से ही जुड़े थे। विधान सभा के सदस्य रहे, सांसद बने, बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। आनारक्षित जनरल सीट से वे विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। समाज के सभी वर्गों में उनकी लोकप्रियता थी। लम्बी आयु जीने के बाद वे हमलोगों के बीच से गये हैं। वे चलते फिरते गये। कई बार बीमार पड़े मगर हर बार उबर जाते थे। दो दिन पहले तबियत खराब हुई उम्मीद था कि वे उबर जायेंगे मगर उबर नहीं पाये। प्रकृति का नियम है कि सब को एक दिन जाना हैै। उनकी कमी सदैव खलेगी। उनकी स्मृति को जिन्दा रखने की कोशिश करेंगे। उनका जीवन आने वाले पिढ़ी को जरूर प्रेरणा देती रहेगी। उनका उठ जाना अभिभावक के उठ जाने के समान है। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 दास जदयू के वरिष्ठ नेता थे। उनकी स्मृति को दल की सीमा में बाँध कर नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने समाज में भेद नहीं सदभाव पैदा किया। सब उनका हृदय से सम्मान करते थे। उनका निधन बिहार की क्षति है।
स्व0 राम सुन्दर दास के पार्थिव शरीर को जदयू कार्यालय में सपुष्प श्रद्धांजलि करने वालों में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, सांसद एवं प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री वशिष्ठ नारायण सिहं, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, सांसद यथा श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह, श्री राम नाथ ठाकुर, खाद्य उपभोक्ता मंत्री श्री श्याम रजक, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री श्री जय कुमार सिंह, विधान पार्षद यथा श्री उदय कान्त चैधरी, श्री संजय कुमार ंिसंह (गाॅधी जी), श्री ललंन सराफ, श्री संजय सिंह, श्री उपेन्द्र प्रसाद, प्रो0 रामबचन राय, प्रो0 रणवीर नन्दन, विधायक यथा डाॅ0 इजहार अहमद, श्री सतीश कुमार, श्री सत्य देव नारायण आर्य, समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता यथा कुलवंत सिंह सलूजा, श्री राजेन्द्र प्रसाद नट, श्री निहोरा यादव, श्रीमती कंजन माला चैधरी, श्री बिरेन्द्र कुशवाहा, डाॅ0 बी0एच0 खाॅ, श्री खुर्शीद अनवर, श्री जावेद महमूद, श्री बैधनाथ प्रसाद सिंह, श्री विजय गंुप्ता, श्री रामचलितर प्रसाद, सैय्यद अफजल अब्बास, श्री नन्द किशोर यादव, श्री तनवीरउज्जमा ताज सहित अनेंकों सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता प्रमुख थे।


No comments:

Post a Comment