पटना, 07 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अन्र्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देश की मलिाओं को शुभकामना एवं बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना सेंदेश में कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियोजन में 50 प्रतिशत स्थान महिलाओ के लिए आरक्षित की गई है साथ ही साथ सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के सीधी नियुक्तियों में महिलाओं के लिए पूर्व से आरक्षित तीन प्रतिशत पदों के अतिरिक्त 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि 40 पुलिस जिलों एवं चार रेल पुलिस जिलों में एक-एक महिला थाना की स्थापना की गई है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, हुनर योजना एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएॅ लागू हैैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील है। महिला आबादी का आधा हिस्सा है। उनके विकास के बगैर सम्पूर्ण समाज का विकास संभव नहीं है। उनके समग्र विकास एवं सशक्तिकरण से ही समृद्ध बिहार का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनके विरूद्ध होने वाले भेदभाव को दूर करने एवं महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई उपाय किये हैं, जिससे आर्थिक गतिविधियों में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के बेहतर जीवन एवं भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment