पटना, 28 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज शाम पर्यटन मंत्री श्री जावेद इकबाल अंसारी एवं सचिव पर्यटन श्रीमती हरजोत कौर ने मुलाकात कर उन्हें बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रू0 का चेक भेंट किया। इस अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री मो0 सोहैल सहित अन्य वरीय आधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की सराहना करते हुए कहा कि अब राज्य सरकार की निगम निकाय एवं उपक्रम घाटे में नहीं रहती है बल्कि मुनाफा कमाती है और सामाजिक दायित्वों का निर्वाह भी करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोल कर दान किया जाना चाहिये।

No comments:
Post a Comment