Wednesday, 25 March 2015

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 24 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात समाजसेवी एवं प्रसिद्ध राजनेता थे। उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


No comments:

Post a Comment