पटना, 13 मार्च 2015:- आज सुबह मुख्यमंत्री आवास 7 सर्कुलर रोड में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुये सैंकड़ो सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को चैथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभाकामनाएॅ दीं। उन्हें फूल माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया। लोगों ने अपनी समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
श्रीमती सुनीता सिंह, डाॅ0 नीलू सिंह भागलपुर ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर तथा शाल ओढ़ाकर चैथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। बिमला कुमारी आदर्श मध्य विद्यालय लहराबाद पीरो- 2 ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह बाल दीदी के रूप में आदर्श मध्य विद्यालय लहराबाद पीरो में दस वर्षों तक कार्यरत रही। अब दो साल से सेवा बंद कर दिया गया है। उन्होंने अनुरोध किया कि अब किसी दूसरे पद पर सामंजस्य किया जाय। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव शिक्षा को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
श्री दिलीप कुमार झा जिला जदयू उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनायें देने के बाद अनुरोध किया कि जिला परिषद समस्तीपुर के द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष पद हेतु मेधा अंक निर्धारण में गड़बड़ी की गयी है, जिसके कारण मेरा 67.16 प्रतिशत अंक को नीचे कर हमसे कम अंक वाले व्यक्ति का नियोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुये प्रधान सचिव शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री कमल दुगड़ संयोजक अहिंसा यात्रा प्रबंधन समिति ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि आचार्य महाश्रमण सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वासों एवं रूढ़ धार्मिक कर्मकाण्डों पर तीखे प्रहार कर समाज विकास का उत्थान हेतु अहर्निश श्रम कर रहे हैं। उनका भ्रमण 15 मार्च से 30 मार्च तक राज्य की सीमाओं में होगा। आचार्य महाश्रमण को राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया जाय। मुख्यमंत्री ने सचिव युवा, कला एवं संस्कृति को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री मनोज कुमार किसान मुजफ्फरपुर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुजफ्फरपुर के लीची उत्पादक किसानों को थाईलैंड प्रशिक्षण के लिये भेजा जाय ताकि उन्हें लीची उत्पादन से संबंधित बेहतर ज्ञान प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव कृषि को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
डाॅ0 रामानुज सिंह सचिव बिहार राज्य अनुबंध चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि 17 वर्षों से समान चिकित्सकों का स्थायी चयन बिहार में नहीं हो सका है। श्रीमान द्वारा विशेष रूचि के कारण वर्तमान में स्थायी चयन प्रक्रिया तीन माह में पूर्ण कर लेने का भरोसा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये जाने के कारण राज्य के अधिकांश अनुबंध चिकित्सक हड़ताल से वापस आ गये हैं। अनुरोध है कि स्थायी चयन में वरीयता का ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव स्वास्थ्य को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने आए तमाम लोगों का उनके समक्ष जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुये। उनके समस्याओं के समाधान के लिये संबंधित विभाग के प्रधान सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चहुमूखी विकास में बिहार की जनता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। राज्य में अमन, चैन, पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी भाईचारा एवं प्रेम का वातावरण बनाये रखें। सब मिलकर राज्य को प्रगति के शीर्ष पर ले जाने में सहयोग करें।
No comments:
Post a Comment