पटना, 07 मार्च 2015:- पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 राम सुन्दर दास के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज हजारों की संख्या में उपस्थित शुभचिंतक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता विशिष्ट व्यक्तिगण प्रबुद्ध नागरिकों एवं परिजनों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ बाँस घाट पर किया गया। मुखाग्नि स्व0 दास के ज्येष्ठ पुत्र श्री मृत्युंजय कुमार ने दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार उपस्थित थे और वे लगभग 3.30 घंटे तक बाँस घाट पर उपस्थित रहे। जबतक कि स्व0 दास का पार्थिव शरीर पूरी तरह से पंच तत्व में विलीन हो गया उस समय तक वे बाँस घाट पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व0 दास के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा उन्हें सपुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत्योष्टि के समय बाँस घाट पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री श्रवण कुमार, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री श्याम रजक, केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, सांसद श्री अश्विनी चैबे, विधान पार्षद यथा श्री संजय कुमार सिंह (गाॅधी जी), श्री संजय सिंह, श्री रणवीर नंदन, श्री राज किशोर कुशवाहा, विधान पार्षद-सह-पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह, विधायक यथा श्री सतीश कुमार, श्री मुद्रिका सिंह यादव, श्री अनिल कुमार, श्री रबिन्द्र राय, पूर्व मंत्री एवं विधान श्री सत्यदेव नारायण आर्य, पूर्व विधान पार्षद श्री रमेश कुमार सिंह, पूर्व सांसद यथा श्री आलोक मेहता, श्री ब्रहृमदेव आनन्द पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता श्री बिरेन्द्र कुशवाहा, श्री इश्तियाक खाॅ, श्रमती मनी देवी, श्रीमती कंचन बाला, श्री गुरूदयाल सिंह सदस्य अल्पसंख्यक समिति सहित अनेंकों विधायक, विधान पार्षद, पूर्व मंत्रिगण प्रमुख थे।
इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा स्व0 दास के पार्थिव शरीर को शोक सलामी दी गई तथा गन सैल्यूट दिये गये।

No comments:
Post a Comment