पटना, 16 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज सुबह उनके आवास पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैंकड़ों लोगों ने उनसे मुलाकात की उन्हें फूलों का गुलदस्ता माला भेंट किया तथा विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त कर लिये जाने के लिए बधाई एवं शुभकनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने तमाम लोगो के समक्ष खुद पहुॅचकर बारी-बारी से मुलाकात की उनका अभिवादन स्वीकार किया। उनकी समस्यओं को भी जाना तथा समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को समूचित निदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य की जनता की सेवा में अपना एक-एक पल लगायेंगे। राज्य में कानून का राज स्थापित रहेगा। लोगों की समस्यओं के निदान के लिए त्वरित और तत्पर कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कीमत पर राज्य में शांति सौहार्द प्रेम और मुहब्बत का वातावरण बनाये रखें। शांति, प्रेम, सदभाव विकास की कुंजी है। जहाॅ पर शांति, सदभाव रहेगा वहाॅ पर विकास और प्रगति तेज रफ्तार से पहुॅचेगी। आज जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया उनमें से अधिकांश समस्याएँ सामाजिक प्रवृति यथा सड़क, नाला, पुल पुलिया एवं सींचाई के साधनों के सृजन से संबंधित थी। कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपने गाँव, प्रखण्ड, अनुमंडल में आकर विभिन्न विकास की योजनाओं का शिलान्यास किये जाने के लिए आमंत्रित किया। कई संस्थाओं के संचालक ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपने संस्था में मुख्यमंत्री को आने के लिए आमंत्रित किया।

No comments:
Post a Comment