Friday, 20 March 2015

मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री से दूरभाष पर बातचीत की

पटना, 20 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के पूर्णिया जिले के पंजाब के फिरोजपुर जिला के तलवंडी भाई गाॅव में रहने वाले पाॅच प्रवासी बिहारी का शव एक ही घर में सड़ी-गली अवस्था में मिलने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सभी प्रवासी बिहारी पूर्णिया जिले के थे। उन्होंने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल एवं उप मुख्यमंत्री श्री सुखवीर सिंह बादल से बातकर अच्छे से अनुसंधान कराकर समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव श्री अंजनी कुमार सिंह एवं पुलिस महानिदेशक श्री पी0के0 ठाकुर को निर्देश दिया कि वे पंजाब के मुख्य सचिव एवं डी0जी0पी0 के लगातार सम्पर्क में रहें।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले प्रवासी बिहारी का पंजाब के फिरोजपुर जिला के तलवंडी में एक ही परिवार के पाॅच सदस्यों का सड़ी-गली अवस्था में एक मकान में शव मिला है। घटना कुछ दिन पहले की है। परिवार की एक लड़की गायब है। हमने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल से बात की। उनसे अनुरोध किया कि मामले की पूरी तरह से अनुसंधान कराकर कार्रवाई करें। पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हम अपने स्तर से मामले की तहकीकात कराकर कार्रवाई करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडि़त परिवार को राहत देने के लिये मैंने गृह सचिव को निर्देश दिया है कि जहाॅ तक संभव हो, पीडि़त परिवार की मदद करें। पहले से भी नियम है पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की। प्रावधान के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिये, जहाॅ तक संभव हो पीडि़त परिवार को मदद किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के उप मुख्यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल से भी बात की। पंजाब के उप मुख्यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्य सचिव, बिहार के मुख्य सचिव को सारी बातों से अवगत कराते रहेंगे। बिहार के डी0जी0पी0 ने भी पंजाब के डी0जी0पी0 से बातचीत की है। इस मामले में प्रशासन काफी सजग एवं सतर्क है। पीडि़त परिवार को हरसंभव सहायता दी जायेगी।


No comments:

Post a Comment