Saturday, 7 March 2015

पूर्व मुख्यमंत्री राम सुन्दर दास के पार्थिव शरीर को विधान सभा एवं विधान परिषद् परिसर लाया गया, जहाॅ पर बड़ी संख्या मंे लोगों ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया, श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना, 07 मार्च 2015:- पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 राम सुन्दर दास के पार्थिव शरीर को आज विधानसभा एवं विधान परिषद परिसर में लाया गया जहाॅ पर बड़ी संख्या में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान पार्षदों के साथ अनेंकों गणमान्य लोगों ने उनके पर्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया एवं सपुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विधान सभा एवं विधान परिषद् पहुॅच कर स्व0 राम सुन्दर दास के पार्थिव शरीर का दर्शन किया तथा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपुष्प श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष विधानसभा श्री उदय नारायण चैधरी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, वित्त मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, परिवहन मंत्री श्री रमई राम, पथ निर्माण मंत्री श्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री श्रवण कुमार, खाद्य उपभोक्ता मंत्री श्री श्याम रजक, श्रम संसाधन मंत्री श्री दुलालचन्द गोस्वामी, उप सभापति विधान परिषद् श्री सलीम परवेज, केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, सांसद यथा श्री रामनाथ ठाकुर, श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह, श्री अश्विनी कुमार चैबे, पूर्व मंत्री यथा श्री शाहिद अली खाँ, श्री वृशिण पटेल, श्री नरेन्द्र ंिसंह, श्री मिथलेश कुमार, श्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह, श्री मंगनीलाल मण्डल पूर्व मंत्री एवं राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व मंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता श्री नन्द किशोर यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह, विधायक यथा श्री अनिल कुमार, श्री उदय माँझी, श्री सतीश कुमार, डाॅ0 इजहार अहमद, श्री संजय कुमार विधान पार्षद यथा श्री संजय सिंह, श्री संजय कुमार सिंह (गाॅधी जी), श्री विजय कुमार मिश्रा, प्रो0 रणवीर नन्दन, प्रो0 रामबचन राय, पूर्व विधान पार्षद श्री रमेश कुमार सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य श्री गुरूदयाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता यथा प्रो0 सूरजमणि सिंह, श्री शिव शंकर निषाद, श्री सुब्रत कुमार यादव, श्री नन्द किशोर यादव, श्री यमुना प्रसाद, श्री सैय्यद अफजल अब्बास, वरिष्ठ पत्रकार श्री श्रीकांत सहित अनेंकों विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद एवं पूर्व मंत्रीगण प्रमुख थे।


No comments:

Post a Comment