Tuesday, 17 March 2015

मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव ने लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन के दिये आदेश

पटना, 17 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के तबियत ठीक नहीं रहने के कारण उनके आदेश से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह गंगवार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री चंचल कुमार एवं सचिव श्री अतीश चन्द्रा ने आज मुख्यमंत्री आवास 7 सर्कूलर रोड में प्रदेश के दूर-दूर से आये हुये सैकड़ों लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुये तथा समस्याओं के त्वरित निष्पादन का आदेश दिये।
प्रीती कुमारी, नीरजा कुमारी, बबीता कुमारी एवं अभय कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह गंगवार से अनुरोध किया कि हमलोग आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में आर्यभट्ट नैनो विज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी केन्द्र आर्यभट्ट के पी0एच0डी0 के छात्र है। हमलोगों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर हुआ था। विश्वविद्यालय परिनियम के आधार पर हमलोगों को छात्रवृति मिल सकती है लेकिन अभी तक छात्रवृति नहीं मिली है। छात्रवृति नहीं मिलने से शोध कार्यों में कठिनाई होती है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह गंगवार ने प्रधान सचिव शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
श्रीकांत महतो जदयू नेता ने अनुरोध किया कि डेहरी, मुंगेर एवं छपरा में हटाये गये सैफ जवान को शीघ्र वापस बुलाई जाये। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने पुलिस महानिदेशक श्री पी0के0 ठाकुर को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री हरदेव सिंह, ग्राम- जन्हो, थाना-करपी, जिला-अरवल ने अनुरोध किया कि मेरे पिता स्व0 देवनन्दन यादव की हत्या 17.05.1999 को संग्राम समिति के अजय कान्हु के द्वारा कर दी गई। मेरे सहोदर भाई वासूदेव सिंह यादव की भी हत्या 09.11.1997 को संग्राम समिति के द्वारा ही कर दी गई। उन्होंने उग्रवादियों द्वारा की गई पिता एवं भाई की हत्या के कारण नौकरी देने एवं मुआवजा देने की सरकार से मांग की। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह गंगवार ने प्रधान सचिव गृह श्री आमिर सुबहानी को नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह गंगवार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री चचंल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अतीश चन्द्रा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं संबंधित पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से आये हुये लोग मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment