Sunday, 22 March 2015

अध्यक्ष बिहार लोक सेवा आयोग ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये तीस हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा

पटना, 21 मार्च 2015:- आज मुख्यमंत्री आवास 7, सर्कुलर में अध्यक्ष बिहार लोक सेवा आयोग श्री के0सी0 साहा ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये तीस हजार रूपये का चेक सौंपा।
अध्यक्ष बिहार लोक सेवा आयोग श्री के0सी0 साहा ने बताया कि मेरे द्वारा वाइलिन पर हिन्दी मेलोडिज का म्यूजिक सी0डी0 तैयार किया गया। इस सी0डी0 का विमोचन अध्यक्ष बिहार विधानसभा द्वारा दिनांक- 21.12.2014 को किया गया था। सी0डी0 की बिक्री राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये समर्पित था। उन्होंने कहा कि वाइलिन पर तैयार हिन्दी मेलोडिज की सी0डी0 की बिक्री से तीस हजार रूपये की प्राप्ति हुयी है। इस तीस हजार रूपये की राशि का चेक मैं मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सादर समर्पित किया।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अध्यक्ष बिहार लोक सेवा आयोग श्री के0सी0 साहा को हिन्दी मेलोडिज का म्यूजिक सी0डी0 से प्राप्त राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के लिये धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, अध्यक्ष बिहार लोक सेवा आयोग श्री के0सी0 साहा के अलावे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री डी0एस0 गंगवार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment