Sunday, 8 March 2015

वरिष्ठ पत्रकार बिनोद मेहता के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

पटना, 08 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार बिनोद मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 बिनोद मेहता साहसी और बेवाक पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। वे बेवाक टिप्पणियों के लिये प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपने शुरूआती जीवन में काफी संघर्ष किया। साहस, मेहनत के बल पर पत्रकारिता जगत में ऊॅचा स्थान हासिल किया। संडे आॅब्जर्वर, इंडियन पोस्ट, दी इंडिपेंडेंट, दी पायनियर और आउटलुक जैसे पत्रिकाओं के माध्यम से उनके द्वारा पत्रकारिता जगत को दी गयी सेवाओं को सदा याद किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने स्व0 बिनोद मेहता की आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस दुख से भरी घड़ी को सहन करने का धैर्य प्रदान करे।


No comments:

Post a Comment