Saturday, 7 March 2015

पूर्व मुख्यमंत्री राम सुन्दर दास के निधन से मैं अत्यंत मर्माहत हूॅ, उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति-मुख्यमंत्री

पटना, 06 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को आज अहले सुबह पूर्व मुख्यमंत्री राम सुन्दर दास के निधन की सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि मैं इस सूचना से अत्यंत मार्महत हूॅ। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। वे मेरे अभिभावक समान थे। उनका स्नेह और आशिर्वाद एवं मार्ग दर्शन मुझे हमेशा मिला रहा था।  राम सुन्दर दास के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को आपूर्णिय क्षति हुई है। गरीब, अभिवंचित वर्गांे का एक सच्चा हिमायती, हमदर्द हमलोगों से आज बिछड़ गया है। जनता दल (यू) परिवार के वे सम्मानित वरिष्ठ नेता थे। जदयू को उनके निधन से आपूर्णिय क्षति हुई है। उनका राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन काफी लम्बा रहा था। उनकी पहचान सामाजवादी प्रखर नेता के रूप में स्थापित थी। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के रूप में राज्य की जो सेवा की थी वह चिर स्मरनीय रहेगीं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि स्व0 राम सुन्दर दास के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। स्व0 राम सुन्दर दास के निधन पर राज्य में दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे। पूर्व से निर्धारित मुख्यमंत्री आवास पर आज आयोजित होने वाले ‘होली मिलन समारोह’ को भी मुख्यमंत्री ने रद्द कर दिया।
  मुख्यमंत्री ने स्व0 राम सुन्दर दास की आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके शुभचिंतकों, परिजनों को ईश्वर इस दुख की घड़ी को सहन करने का धैर्य दे की भी प्रार्थना की।


No comments:

Post a Comment