Wednesday, 25 March 2015

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिये

पटना, 25 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अपने आवास 7 सर्कूलर रोड में  राज्य के विभिन्न कोने से बड़ी संख्या में आये हुये सैकड़ों राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश संबंधित वरीय पदाधिकारियों को दिया। इस अवसर पर आये हुये सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री के तेजस्वी नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति की शिखर पर पहॅुचेगा तथा अपने गौरवमयी अतीत को प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी लोगों के समक्ष जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर समस्याओं के निदान के लिए वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया। सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ0 सुनील कुमार ग्राम-अबगील, रामपुर, प्रखण्ड-सर्यूगढ़ा, जिला- लखीसराय ने मुख्यमंत्री से मानिकपुर हाई स्कूल के गोल्डन जुबली समारोह का उद्घाटन तथा अबगीला रामपुर नदी पर पुल के शिलान्यास करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आप्त सचिव श्री नौशाद युसुफ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नीता कश्यप, अनीता कुमार, अखिलेश कुमार, सभी बर्खास्त सिपाही भागलपुर एवं दानापुर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि सिपाही के पद पर पुनर्नियुक्ति किया जाये। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक श्री पी0के0 ठाकुर को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
श्री रमेश कुमार, कचंनपुर, फतुहा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जमीन के विवाद में डी0एस0पी0 के सुपरवीजन में मुदालय की स्वीकारोक्त के बयान के आधार पर निर्दोष को फंसा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने वरीय आरक्षी अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, गेपालपुर, प्रखण्ड- रतनी फरीदपुर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उनके गाॅव में सड़क, बिजली एवं हाई स्कूल नहीं है। उन्होंने गाॅव में सड़क बिजली एवं हाई स्कूल के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह गंगवार को निर्देश दिया कि प्रधान सचिव पथ निर्माण, सचिव विद्युत एवं प्रधान सचिव श्री शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दें। जदयू नेत्री श्रीमती कुमुद वर्मा ने मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि उनके पति श्री अभिजात वर्मा मगध विश्वविद्यालय में डिग्री होल्डर सिविल ंइजनीयिर है। आज तक उनका पदोन्नति नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री यागेन्द्र ओझा, प्रेम कुमार ओझा, ग्राम-महिला, थाना-ईटारी, जिला- बक्सर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे लोग राज्य खाद्य निगम के केन्द्र पर सीधे धान देना चाहते है। राज्य खाद्य निगम हमलोगों की धान नहीं खरीद रहा है। पैक्स अध्यक्ष के साथ हमलोगों का झगड़ा चल रहा है। इसलिये  हमलोग राज्य खाद्य निगम को सीधा धान देना चाहते है। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री डी0एस0 गंगवार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री चचंल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अतीश चन्द्रा, सचिव खाद्य उपभोक्ता श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिला पदाधिकारी पटना श्री अभय कुमार सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र राणा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment