पटना, 01 मार्च 2015:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राज्य के विभिन्न कोने से आये लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दी, फूलों का गुलदस्ता एवं माला भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भी बारी-बारी से तमाम आये लोगों का स्वागत किया एवं उनका अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने वालों में जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जदयू के जिला अध्यक्षगण एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, शुभचिन्तकगण सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिकगण प्रमुख थे। बिहार चेम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री ओ0पी0 शाह के नेतृत्व में बिहार चेम्बर आॅफ काॅमर्स, बिहार इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन के कई सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया, उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दी। समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनायें देने वालों का सिलसिला जारी था।

No comments:
Post a Comment