Wednesday, 14 January 2015

पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 विन्देश्वरी दूबे की जयंती हर्ष उल्लास के मनाई गई

 पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 विन्देश्वरी दूबे की जयंती हर्ष उल्लास के मनाई गई


पटना, 14 जनवरी 2015:-  बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व0 विन्देश्वरी दूबे की जयंती के अवसर पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जगह-जगह पर समारोह आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई तथा उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दुहाराया गया।
पटना में स्व0 विन्देश्वरी दूबे की जयंती के अवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल हाॅल के प्रंागण में राजकीय जयंती समारोह का अयोजन किया गया, जहाॅ मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी, पूर्व काॅग्रेस अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री छोटू सिंह सामाजिक कार्यकर्ता श्री राकेश कुमार, श्री मुकेश सिंह सहित अनेकों सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्व0 विन्देश्वरी दूबे की पुत्री श्रीमती आशा देवी, दामाद श्री राकेश पाण्डेय एवं नतीनी श्रीमती शोभा पाण्डेय सहित अन्य निकट परिजनों ने भी स्व0 विन्देश्वरी दूबे के चित्र पर माल्यार्पण किया, श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने स्व0 विन्देश्वरी दूबे की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन किया। आरती पूजन एवं देश भक्ति गीतों का गायन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
’’’’’’


No comments:

Post a Comment