पटना, 14 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने आज तपोवन, मोहड़ा प्रखण्ड, गया में तपोवन महोत्सव 2015 का उद्घाटन किया। तपोवन के विकास हेतु मुख्यमंत्री द्वारा लगभग पाँच करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं षिलान्यास किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा तपोवन की पवित्र भूमि में आए हुए सभी लोगों को स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि हमारे नजर में दो महान आत्माओं का तपोवन स्थल रहा है। प्रथम भगवान बुद्ध जिनकी ख्याति पूरे विष्व के मानचित्र पर अमिट है, दूसरे महान आत्मा पर्वत पुरूष दषरथ मांझी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन के विकास हेतु काफी दिनों से विचार-विमर्ष हो रहा था। हमने तपोवन के विकास के लिए संकल्प लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला एवं हरिहर क्षेत्र मेला को वर्ष 2014 में हमारी सरकार द्वारा राजकीय मेला घोषित किया गया। पूरे बिहार में पर्यटन क्षेत्र का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि तपोवन का पूर्ण सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहाँ पर मुख्य द्वार, दुकानें, चहारदीवारी एवं पार्क का निर्माण किया जाएगा, इससे तपोवन क्षेत्र का विकास होगा। तपोवन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए काफी देखने योग्य दृष्य हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास में बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले पर्यटकों को ट्रैफिक में असुविधा न हो, इसके लिए केन्द्र सरकार से तपोवन से राजगीर, कुर्कीहार होते हुए फोरलेन बनवाने की माँग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मिट्टी से पूरा लगाव है। हम महकार छोड़कर कहीं जाने वाले नहीं हैं। तपोवन में स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों की चिकित्सकीय सुविधा हेतु 30 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, साथ ही आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पर्यटन थाना का निर्माण तपोवन में किया जाएगा। स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधायें मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों से अनुरोध किया गया कि आप अपनी आवष्यकतायें हमें बतायें, उसे हम पूर्ण करने की कोषिष करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर तपोवन को विकसित करना है। तपोवन पर्वत श्रृखंला को फिर से हरा-भरा बनाया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में टूरिस्ट मानचित्र पर बिहार आगे बढ़े। गया, नालंदा एवं जहानाबाद बिहार के पर्यटन क्षेत्र में सिरमौर बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गंगा दक्षिण में बहाने का प्रयास कर रहा हूँ। 300 करोड़ रूपये की लागत से राजगीर के पास फिल्म सिटी का निर्माण होने जा रहा हैं। गया में भी फिल्म सिटी बनेगा। यथासंभव भविष्य में तपोवन में भी फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा।
कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री श्री विनय बिहारी ने सभा को संबोधित करते कहा कि तपोवन सदा हरा-भरा रहे। अब समय आ गया कि तपोवन का पूर्ण चहुमूखी विकास होगा। मुख्यमंत्री के निर्देष के आलोक में हम तपोवान की विकास की गति को बढाएंगे।
सभा को पंचायती राज मंत्री डाॅ0 बिनोद प्रसाद यादव, सांसद जहानाबाद श्री अरूण कुमार, विधायक श्री कृष्णनंदन यादव एवं सदस्य नागरिक विकास परिषद् श्री रामेष्वर यादव ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रधान सचिव पर्यटन श्री दीपक प्रसाद ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देष के आलोक में तपोवन महोत्सव का वृहत आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन विभाग का दायित्व है कि बिहार राज्य के सभी पर्यटन स्थलों का विकास हो।
जिला पदाधिकारी गया श्री संजय कुमार अग्रवाल ने तपोवन में आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। तपोवन में पर्यटन के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें।
इस अवसर पर आयुक्त मगध प्रमंडल श्री आर0के0 खण्डेलवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री निषांत कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment