Sunday, 18 January 2015

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर ठाकुर के निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है - पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार

पटना, 17 जनवरी 2015:- पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर ठाकुर के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 रामेश्वर ठाकुर 1984 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य चुने गये। दूसरी बार 1990 में राज्यसभा सदस्य बने। इस दौरान वे सक्रिय राजनीति में रहे और उन्होंने केन्द्रीय वित, ग्रामीण विकास के राज्य मंत्री के रूप में जो देश की सेवा की, वह याद किया जायेगा। वे मध्यप्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक एवं आॅध्रप्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। उनके निधन से राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे।

No comments:

Post a Comment