पटना, 30 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने पूर्व विधायक अनीस अहमद के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 अनीस अहमद एक जुझारू सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने मधुबनी जिला के लौकहां विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था तथा उनका लगाव हमेशा क्षेत्र से बना रहा। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। शोक संत्पत परिवार को धैर्य दें।
No comments:
Post a Comment