Saturday, 10 January 2015

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी सोमवार को होगा

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी सोमवार को होगा 

पटना, 09 जनवरी 2015:- जनवरी माह के द्वितीय सोमवार अर्थात 12 जनवरी को प्रातः दस बजे से मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दरबार में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा सांस्थिक वित से संबंधित शिकायतें मुख्यमंत्री द्वारा सुनी जाएगी।
मुख्यमंत्री के सचिव श्री अतीश चन्द्रा ने बताया है कि शिकायत पत्रों का निबंधन 12 जनवरी के प्रातः साढ़े सात बजे से 11 बजे तक किया जायेगा और दस बजे प्रातः से जनता दरबार में शिकायतें सुनी जायेगी।
’’’’’’

No comments:

Post a Comment