Tuesday, 13 January 2015

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी
 

पटना, 13 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माँझी ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएॅ दी है। उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लायेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेष में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्वों का सांस्कृतिक महत्व है। मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं तथा इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। लोहड़ी के पावन पर्व को, खासकर पंजाब के लोग हर्षोल्लास के साथ मिलजुल कर मनाते हैं। नये फसलों के घर आने की खुशी को मिलकर बांटते है।
इन पर्वों को हर्षोल्लास तथा पारस्परिक स्नेह सौहार्द्र के साथ मनाएॅगें। इसे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ेगी और सभी के सहयोग से एक खुषहाल विकसित और गौरवपूर्ण बिहार का निर्माण होगा।

’’’’’’



No comments:

Post a Comment