पटना, 17 जनवरी 2015:- मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने कटिहार जिला के कदबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोला राय के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 भोला राय 1995 में पहली बार कदबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुये थे। दूसरी बार 2010 में वे पुनः विधायक चुने गये। वे एक कर्मठ एवं संवेदनशील विधायक के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। दिवंगत आत्मा को ईश्वर चिर शांति प्रदान करे तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करे।
मुख्यमंत्री श्री जीतन राम माॅझी ने धोरैया बाॅका के पूर्व विधायक राम स्वरूप हरिजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 राम स्वरूप हरिजन एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता, व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके निधन से राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे।
’’’’’’
No comments:
Post a Comment