पटना, 21 जनवरी 2015:- पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक फगुनी प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 फगुनी प्रसाद यादव व्यवहार कुशल, संवेदनशील राजनेता थे। उन्होंने चकाई विधानसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया था। उनके निधन से राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे। शोक संतप्त परिवार को ईश्वर दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
No comments:
Post a Comment